Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Sir! consolidation lekhpal did not alter land plot even after accepting money; please ensure money is returned
{"_id":"6a6de7686138f8a1cf0757a1","slug":"video-sir-consolidation-lekhpal-did-not-alter-land-plot-even-after-accepting-money-please-ensure-money-is-returned-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: साहब! चकबंदी लेखपाल ने रुपये लेने के बाद भी चक नहीं बदला, रुपए वापस करा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: साहब! चकबंदी लेखपाल ने रुपये लेने के बाद भी चक नहीं बदला, रुपए वापस करा दीजिए
नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एक ही चकबंदी लेखपाल पर दो दर्जन से अधिक किसानों ने करीब 10 शिकायती पत्र दिए जिसमें सभी शिकायतों में लेखपाल द्वारा अवैध कार्य करने, उगाही करने और रुपए लेकर कार्य न करने तथा रुपए वापस कराने से संबंधित शिकायते थी।
शिकायती पत्र लेकर आए किसानों ने लेखपाल से बातचीत का एक ऑडियो भी दिखाया जिसमें लेखपाल खुद बीस हजार ना लेकर 5 से 6 हजार लेने की बात कह रहे हैं हालांकि आपका "अमर उजाला अखबार इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
रायपुर ग्राम पंचायत के मजरा काछिन खेड़ा के रहने वाले राजा सिंह,रोहित कुमार सहित एक दर्जन से अधिक किसानों ने बताया कि उनके गांव में चकबंदी हो रही है जिसमें लेखपाल प्रदीप राठौर द्वारा किसानों से अवैध तरीके से वसूली की जा रही है और आपस में विवाद कराया जा रहा है किसी दूसरे के चक को रुपए लेकर दूसरी जगह नाप देना सहित लेखपाल द्वारा कई तरीके के जमीन संबंधी अवैध कार्य किये जा रहे हैं।
पीड़ितों ने लेखपाल पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
वही दूसरे मामले में ग्राम पंचायत थरेपाह के प्रधान शेष कुमार तिवारी ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बारह नवंबर 2025 को पीडब्ल्यूडी को और आठ जुलाई को जिला पंचायत को नाले के निर्माण के लिए पत्र दिया था पर काम अब तक शुरू नहीं हुआ।
प्राथमिक विद्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई सड़क पर बरसात में जलभराव से बच्चों और ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
सुनवाई के दौरान बिधूना निवासी संध्या देवी ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर लगभग आठ फीट तक अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लेखपाल द्वारा दो बार पैमाइश किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
जिसपर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने लेखपाल अतुल तिवारी को जमकर फटकार लगाई और एसडीएम नरवल से लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गढ़ी खेड़ा मजरा करबिंगवा (साढ़) निवासी गुलाब सिंह ने शिकायत की कि गांव की सरकारी एवं नवीन परती भूमि पर कुछ लोग तहसील के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
नरवल में जिलाधिकारी द्वारा समाधान दिवस में शिकायतें सुनी जानी थी लेकिन क्षेत्र भ्रमण की वजह से वह करीब एक बजे तहसील पहुंचे जिसकी वजह से सैकड़ो फरियादी निराश होकर लौट गए। नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 165 शिकायतें आई जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।