{"_id":"6a6eb570784d0a90fb03456e","slug":"video-lkhanauu-ma-vayavasayaka-vahana-ka-fatanasa-parakaraya-para-jagarakata-karayakarama-aayajata-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
लखनऊ में ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को हजरतगंज स्थित एक होटल में व्यावसायिक एवं टैक्सी वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया को लेकर जागरुकता एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के माध्यम से होने वाली फिटनेस जांच की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बख्शी का तालाब स्थित भारत एंड एसोसिएट्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के भरत शर्मा ने आधुनिक तकनीक आधारित वाहन परीक्षण, फिटनेस प्रमाणन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और जांच के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एटीएस प्रणाली से फिटनेस जांच अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी, जिससे वाहन मालिकों की अनावश्यक भागदौड़ कम होने के साथ समय और अतिरिक्त खर्च की भी बचत होगी।
एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला और उपाध्यक्ष रवि आनंद ने टैक्सी व ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की ओर से फिटनेस प्रक्रिया के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को उठाया। उन्होंने सदस्यों के हित में सरल, पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान टैक्सी मालिकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने फिटनेस प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका एटीएस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से वाहन मालिकों को सही जानकारी मिलेगी और फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान होगी। कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य, टैक्सी मालिक, ट्रैवल एजेंट और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।