{"_id":"6a6ed4757d50901de90bcb53","slug":"video-mandi-campus-interview-barbeque-nation-400-hospitality-jobs-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jobs 2026: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 नौकरियां, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs 2026: हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 400 नौकरियां, 3 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:54 AM IST
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर आया है। बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करीब 400 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए 3 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये सीटीसी मिलेगा। तीन माह का कार्यकाल पूरा करने के बाद 14,000 रुपये इन-हैंड वेतन दिया जाएगा। जबकि होटल मैनेजमेंट या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा धारकों को 20,000 रुपये सीटीसी वेतन मिलेगा।
चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधा भी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। नियुक्तियां पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और गुजरात स्थित कंपनी के प्रतिष्ठानों में की जाएंगी।
कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सात दिन का प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन और आवास की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। आने-जाने का यात्रा व्यय भी कंपनी वहन करेगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र और दो पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो के साथ 3 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 या नियोक्ता के मोबाइल 88106-37785 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।