{"_id":"6a6f796ab8eb8e17fa0a7dbf","slug":"video-illegal-liquor-worth-20-lakh-seized-on-agra-lucknow-expressway-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पकड़ी 20 लाख की अवैध शराब
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार को अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। डीसीएम में चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही इंपीरियल ब्लू मार्का 348 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख चार हजार 480 रुपये बताई गई है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे थाना डौकी क्षेत्र की नदौता पुलिस चौकी के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी पुलिस व सर्विसलांस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक डीसीएम में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर डीसीएम को रोक लिया। तलाशी के दौरान डीसीएम में इंपीरियल ब्लू मार्का 348 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल 7,728 बोतलों पर केवल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अंकित था। शराब को छिपाने के लिए डीसीएम में कपड़े और फोम के कट्टों की आड़ बनाई गई थी, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने चालक मूलाराम निवासी गांव उडासर, थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1700 रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद किया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष डौकी सुनीत कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी सचिन तोमर, कपिल तोमर, सौरभ आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।