{"_id":"6a6f2a095bed87a5dc0c77bf","slug":"video-narendra-atri-calls-rs-36441-crore-khelo-india-scheme-historic-step-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नरेंद्र अत्री बोले- खेलो इंडिया योजना को ₹36,441 करोड़ की मंजूरी ऐतिहासिक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नरेंद्र अत्री बोले- खेलो इंडिया योजना को ₹36,441 करोड़ की मंजूरी ऐतिहासिक कदम
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:59 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित खेलो इंडिया योजना को मंजूरी देना देश में खेलों के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
रविवार को एचपीसीए सब सेंटर, हमीरपुर में आयोजित क्रिकेट सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को किट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 36,441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य वर्ष 2036 तक भारत को दुनिया के शीर्ष-10 खेल राष्ट्रों में और 2047 तक शीर्ष-5 खेल राष्ट्रों में शामिल करना है। इसके तहत जिला स्तर तक खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण केंद्र, खेल विज्ञान, पोषण और खेल मनोविज्ञान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
नरेंद्र अत्री ने कहा कि एचपीसीए ने अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक अनिल परमार, प्रदेश फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष एवं सब सेंटर प्रशिक्षक नरेश राणा, प्रशिक्षक प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।