{"_id":"6a6edc9b30d1aa2c400525e3","slug":"video-mata-baglamukhi-ropeway-closed-on-3-august-mandi-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 3 अगस्त को बंद रहेगा माता बगलामुखी रोपवे, 4 अगस्त से फिर शुरू होगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 3 अगस्त को बंद रहेगा माता बगलामुखी रोपवे, 4 अगस्त से फिर शुरू होगी सेवा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:28 AM IST
मंडी जिले के पंडोह स्थित प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर तक जाने वाला रोपवे 3 अगस्त को पूरे दिन बंद रहेगा। रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी स्की हिमालयाज ने नियमित रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण के चलते यह निर्णय लिया है। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद 4 अगस्त की सुबह से रोपवे सेवा फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
कंपनी के अनुसार, 3 अगस्त को विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम रोपवे प्रणाली का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण करेगी। इस दौरान मुख्य केबल, मशीनरी, पुली सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम, कंट्रोल यूनिट और सुरक्षा उपकरणों सहित सभी महत्वपूर्ण तकनीकी हिस्सों की जांच की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी कमी या उपकरणों में घिसावट पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा, ताकि रोपवे का संचालन पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बना रहे।
पंडोह के कैंची मोड़ से माता बगलामुखी मंदिर तक पहुंचने के लिए यह रोपवे श्रद्धालुओं का प्रमुख साधन है। प्रतिदिन प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी माध्यम से मंदिर पहुंचते हैं। रविवार और अवकाश के दिनों में यहां यात्रियों की संख्या और अधिक रहती है।
कंपनी प्रबंधन और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 3 अगस्त को रोपवे सेवा बंद रहने की सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उप महाप्रबंधक अमित कुमार (आरटीडीसी) ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद 4 अगस्त से रोपवे सेवा दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।