{"_id":"6a6edc973d8f2c917c0c5e4c","slug":"video-hrtc-him-bus-pass-pratham-darshan-yojana-maa-shikari-karsog-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्रथम दर्शन योजना से मां शिकारी मंदिर पहुंचना हुआ आसान, 9,166 यात्रियों को मिला हिम बस पास का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्रथम दर्शन योजना से मां शिकारी मंदिर पहुंचना हुआ आसान, 9,166 यात्रियों को मिला हिम बस पास का लाभ
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:28 AM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की प्रथम दर्शन योजना और हिम बस पास सुविधा करसोग क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं के लिए राहत का माध्यम बन रही है। एक ओर मां शिकारी मंदिर तक विशेष बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हुई है, वहीं दूसरी ओर हजारों पात्र यात्रियों को रियायती और निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ मिल रहा है। इससे एचआरटीसी के राजस्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एचआरटीसी ने प्रथम दर्शन योजना के तहत करसोग डिपो से मां शिकारी मंदिर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह करीब 9:30 बजे करसोग बस अड्डे से रवाना होकर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाती है और दर्शन के बाद दोपहर में वापस करसोग लौटती है। इससे करसोग सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।
निगम के अनुसार, इस विशेष बस सेवा से करसोग डिपो की आय में प्रति किलोमीटर करीब 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सरकार की हिम बस पास योजना के तहत भी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। करसोग क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से अब तक 9,166 हिम बस पास जारी किए जा चुके हैं। इनमें 1,581 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी, 6,350 महिला यात्री और 969 दिव्यांगजन शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पात्र श्रेणियों के लोगों को भी रियायती और निःशुल्क यात्रा के लिए बस पास उपलब्ध कराए गए हैं।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एन.के. चांदला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दर्शन योजना और हिम बस पास के माध्यम से लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।