{"_id":"6a703b2e600256c5270c6b62","slug":"video-nahan-mla-ajay-solanki-inspects-ancient-parshuram-miyaan-temple-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nahan: विधायक अजय सोलंकी ने भगवान परशुराम के प्राचीन मियां मंदिर का किया निरीक्षण, मरम्मत के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nahan: विधायक अजय सोलंकी ने भगवान परशुराम के प्राचीन मियां मंदिर का किया निरीक्षण, मरम्मत के दिए निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:24 PM IST
Link Copied
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने सोमवार को भगवान परशुराम के ऐतिहासिक मियां मंदिर का निरीक्षण किया और मंदिर परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसडीओ और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने सबसे पहले भगवान परशुराम के मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के उन हिस्सों का निरीक्षण किया, जहां बारिश के कारण मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने विधायक को मंदिर की टपकती टीन की छत, फाउंडेशन में आई दरारों और क्षतिग्रस्त डंगों की जानकारी दी। इस पर विधायक ने अधिकारियों को टीन शेड की जगह लैंटर निर्माण की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि यह संभव हो तो टीन शेड को पीछे की ओर स्थानांतरित किया जाए।
उन्होंने मंदिर की फाउंडेशन में आई दरारों की मरम्मत, डंगों को मजबूत करने और वर्षा का पानी बाहर निकालने के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में मंदिर को नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में एक हॉल के निर्माण की संभावनाएं भी तलाशने को कहा।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी, व्यवसायी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।