{"_id":"6a70449c6036540d640913d2","slug":"video-mandi-youth-demand-age-relaxation-in-hp-police-recruitment-2026-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पुलिस भर्ती की कट-ऑफ तिथि पर मंडी के युवाओं में आक्रोश, आयु छूट की मांग; शिमला में आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पुलिस भर्ती की कट-ऑफ तिथि पर मंडी के युवाओं में आक्रोश, आयु छूट की मांग; शिमला में आंदोलन की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:04 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को लेकर मंडी जिले के युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं का आरोप है कि भर्ती अधिसूचना में तय की गई कटऑफ तिथि के कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित हो गए हैं। सोमवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में युवाओं और अभिभावकों ने सरकार से इस मामले में जल्द राहत देने की मांग उठाई।
अभिभावक विजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर तय की गई है। इसके चलते 1 जनवरी से 6 जुलाई 2026 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हजारों युवा आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई युवा पिछले कई वर्षों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कटऑफ तिथि के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया।
युवाओं का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से भर्ती की तैयारी की है और शारीरिक प्रशिक्षण से लेकर लिखित परीक्षा तक के लिए खुद को तैयार किया था। अचानक तय की गई आयु सीमा के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर एकमुश्त आयु छूट देने की मांग की है।
युवाओं ने कहा कि सरकार यदि समय रहते इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे अपने अधिकारों के लिए राजधानी शिमला में बड़ा जन आंदोलन शुरू करेंगे।
प्रदेश में सरकारी भर्तियों के दौरान आयु सीमा को लेकर अभ्यर्थी समय-समय पर राहत की मांग उठाते रहे हैं। युवाओं का तर्क है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और लंबे अंतराल के कारण कई अभ्यर्थी निर्धारित आयु सीमा पार कर जाते हैं। ऐसे में विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को आयु में छूट देनी चाहिए।
प्रेस वार्ता में अभय, विनोद कुमार, गौरव, सौरभ, कृष्ण, आशीष, भरत, मयंक और कमल सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।