फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   how bjp candidate neeraj kumar defeat bankipur election results eci nitin nabin failed in bihar news

Election Results : नितिन नवीन अपना उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके; सालभर में कायस्थ प्रतिनिधि-मुक्त हुआ पटना

सार

Nitin Nabin : कायस्थ वोटरों की संख्या अहम थी, जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। फिर अध्यक्ष बने। लेकिन, कायस्थ बहुल अपनी सीट पर वह उत्तराधिकारी नहीं दे सके। इसे कैसे देखा जाएगा?

विज्ञापन
how bjp candidate neeraj kumar defeat bankipur election results eci nitin nabin failed in bihar news
नितिन नवीन के लिए यह हार बड़ी सबक है। भाजपा की गलतियां भी पड़ीं भारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

31 साल पहले दिवंगत नवीन किशोर सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी को पटना पश्चिम का मजबूत किला बनाकर दिया था। उसके बाद से जीवन के अंतिम क्षण तक वह रिकॉर्ड बनाते हुए पटना पश्चिम के विधायक बने रहे। 2005 के अंत में जब उनके उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, दिल्ली में उनका संदेहास्पद निधन हो गया। इसके बाद 2006 में उप चुनाव हुआ और नितिन नवीन का राजनीति में पदार्पण। नितिन तब पटना पश्चिम के विधायक बने और जब बांकीपुर के रूप में इसका नामकरण हुआ तो भी लगातार वह कुर्सी पर कायम रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वह जीते। तब तक इसे कायस्थों का दुर्ग कहा जाता था। अब नहीं कहा जाएगा, क्योंकि अब यह सीट इस जाति के पास नहीं रही। पश्चिम बंगाल के कायस्थों को संदेश देने के लिए नितिन नवीन को भाजपा अध्यक्ष बनाने वाली भाजपा अब क्या करेगी, यह सवाल बांकीपुर उप चुनाव से पहले ही कौंधने लगा था। परिणाम के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है।

विज्ञापन


पटना से कायस्थ प्रतिनिधियों का सफाया
पटना में शहरी दोनों सीटें कायस्थों के पास थी। एक साल के अंदर दोनों ही सीटों से भाजपा ने कायस्थों को मुक्त कर दिया है। एक कुम्हार सीट थी, जिसे कायस्थों से छीनकर भाजपा ने वैश्य समाज को दे दिया। यहां से भाजपा को जिताने वाले कायस्थ वोटरों को अब जोर का झटका लगा होगा, क्योंकि उनके बगल की बांकीपुर सीट भाजपा ने कायस्थ के नाम पर दी तो लेकिन सारे मजबूत प्रत्याशी को छोड़ एक अनजान चेहरे को उतार दिया। बांकीपुर सीट पर पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन, पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा के बेटे अजय आलोक जैसे नाम थे; लेकिन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के भरोसेमंद के नाम पर पहले अभिषेक बंटी और फिर नीरज सिन्हा को उतारा गया। अब एक तो कायस्थ बहुल पटना शहर से कायस्थ प्रतिनिधि खत्म हो गए और दूसरी तरफ इस जाति के भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की साख पर बड़ा बट्टा लग गया।
विज्ञापन


नितिन नवीन ने सभी को उतारा, फिर क्यों यह हाल
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी छोड़ी बांकीपुर सीट पर जीत के लिए अपनी तरफ से हर जुगत लगाया, लेकिन पार्टी के कोर वोटरों में बंटवारे को वह नहीं रोक सके। उस बंटवारे को रोकने के लिए भाजपा ने भूमिहार, राजपूत, कायस्थ, ब्राह्मण और वैश्य नेताओं की बड़ी फौज उतार रखी थी। जातीय उम्मीदवार होने के कारण भूमिहार तो प्रशांत किशोर के साथ थे ही, राजपूतों में भी राज्य और केंद्र की सरकार में उचित भागीदारी नहीं मिलने का गुस्सा था। ब्राह्मणों के अंदर उसे साइड किए जाने का गुस्सा था। इन सभी जातियों के नेताओं को उतारना बेकार गया। एक उम्मीद कायस्थों से थी, लेकिन इस जाति के वोटर मतदान के लिए निकले कम और निकले भी तो बंटे हुए। ई20 पेट्रोल को लेकर चल रही मनमानी, सीएनजी-पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस की कीमतों में कमी नहीं करने जैसे प्रभावी मुद्दों के साथ कई स्थानीय कारण भी रहे कायस्थों के गुस्से का। यूजीसी मुद्दे ने सवर्णों को नाराज पहले से कर रखा था। नतीजा नितिन नवीन का हर प्रयोग उनकी अपनी ही सीट पर बेकार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed