{"_id":"6a7096e6de931c66480eb207","slug":"video-prescription-from-registered-medical-practitioner-will-be-mandatory-for-narcotic-drugs-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब आसानी से नहीं मिलेंगी नारकोटिक्स दवाएं, जरूरी होगा पंजीकृत चिकित्सक का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अब आसानी से नहीं मिलेंगी नारकोटिक्स दवाएं, जरूरी होगा पंजीकृत चिकित्सक का पर्चा
आगरा में रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री के नशे के खिलाफ अभियान की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का एलान किया। रविवार को दिल्ली गेट स्थित कार्यालय में बैठक करते हुए पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर ही नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं देने की बात पर जोर दिया है। अध्यक्ष आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ सभी फुटकर दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि नारकोटिक्स श्रेणी की दवा डॉक्टर के पर्चे को देखकर दें। संस्थापक राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से युवाओं को नशे की लत से बचाव में सहयोग मिलेगा। बैठक में श्याम तिवारी, सतीश पाठक, कपिल बंसल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।