फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police ordered to investigate arms smuggling allegations against Agra College principal

यूपी: आगरा कॉलेज के प्राचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, शस्त्र तस्करी पर जांच के आदेश; 15 दिन में देनी है रिपोर्ट

Mon, 21 Sep 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 09:44 AM IST
सार

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम के खिलाफ शस्त्र तस्करी से जुड़े आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। पूर्व प्राचार्य की शिकायत पर राजभवन के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय ने आगरा पुलिस से 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
 

विज्ञापन
Police ordered to investigate arms smuggling allegations against Agra College principal
आगरा कॉलेज आगरा 

विस्तार

विभिन्न विवादों में घिरे आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। इस बार वह शस्त्र तस्करी के आरोप में घिर गए हैं। राजभवन के निर्देश पर डाॅ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस आयुक्त से प्रकरण की जांच कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम पर आरोप है कि उन्होंने शस्त्रों की तस्करी से जुड़े एक गंभीर मामले में अपने पद व प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासनिक कार्रवाई के आदेशों को दबाने का प्रयास किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने राजभवन में साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। राजभवन की ओर से कुलपति को पत्र लिखकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन भी हरकत में आ गया। कुलसचिव ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर डाॅ. सीके गौतम के खिलाफ शस्त्रों की तस्करी से संबंधित प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पुरानी है वर्तमान व पूर्व प्राचार्य की अदावत
आगरा कॉलेज में वर्तमान व पूर्व प्राचार्य के बीच वर्चस्व और प्रशासनिक खींचतान का इतिहास काफी पुराना रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पहले भी कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला सीधे तौर पर असलहा तस्करी जैसे आपराधिक आरोपों से जुड़ जाने के कारण बेहद संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि आगरा काॅलेज के प्राचार्य के मामले में आई शिकायत की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। - , 

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि मैं अपना पक्ष राजभवन के सामने रख चुका हूं। राइफल और पिस्टल के वैध लाइसेंस हैं। एसटीएफ भी जांच कर चुकी है। पूर्व प्राचार्य ने द्वेष की भावना से शिकायत की है। कुलपति प्रो. आशु रानी भी मुझसे द्वेष रखती है और इसी वजह से वह आगरा कॉलेज के हर काम को अटका देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed