{"_id":"6ab0bc740ae903c19304b381","slug":"family-disputes-wife-abandoned-over-cooking-beaten-for-ordering-slippers-online-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सास-बहू और जेठानी के ये तीन विवाद, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग; टूटने की कगार पर पहुंची शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सास-बहू और जेठानी के ये तीन विवाद, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग; टूटने की कगार पर पहुंची शादियां
Mon, 21 Sep 2026 10:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:41 AM IST
सार
परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच रहे दांपत्य विवादों में छोटी-छोटी बातें परिवार टूटने की वजह बन रही हैं कहीं खाना न बनाने पर बहू को मायके छोड़ दिया गया, कहीं ऑनलाइन चप्पल मंगाने पर पिटाई हुई तो कहीं दूध खराब होने पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
सास-बहू और जेठानी के विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दांपत्य विवादों के अजीबोगरीब मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परामर्श केंद्र परिसर के बाहर रविवार को ऐसी कई दासतां मिली। जहां कहीं युवती को घरेलू काम न आने पर प्रताड़ना मिल रही है, तो कहीं ऑनलाइन खरीदारी और दूध फटने जैसी मामूली बातें घर उजाड़ने की वजह बन रही हैं। रविवार को परामर्श केंद्र में ऐसे ही कई मामलों पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
केस 1: रोटी-सब्जी नहीं बना पाती बहू, 6 महीने में मायके छोड़ा
पहला मामला टेढ़ी बगिया क्षेत्र का है। अप्रैल 2026 में परिवार की रजामंदी से युवक की शादी शाहदरा निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने युवती पर ठीक से खाना न बनाने का आरोप लगाकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब शादी के महज छह महीने के भीतर ही ससुराल वालों ने युवती को यह कहकर मायके छोड़ दिया कि उसे खाना बनाना नहीं आता। मामला युवक पक्ष की ओर से परामर्श केंद्र लाया गया, जहां रविवार को इसकी पहली सुनवाई हुई।

केस 2: ऑनलाइन चप्पल मंगवाने पर बेरहमी से पीटा
दूसरा मामला बोदला निवासी युवती का है, जिसकी शादी मई 2026 में धूलियागंज के युवक से हुई थी। शुरुआत से ही ससुराल में छोटे-मोटे खर्चों को लेकर कहासुनी होने लगी थी। विवाद तब गहरा गया जब युवती ने ऑनलाइन चप्पल मंगा ली। जब इसकी जानकारी पति को हुई, तो उसने युवती की पिटाई कर दी और उसे मायके छोड़ दिया। इसके बाद यह मामला परामर्श केंद्र के समक्ष पहुंचा है।

केस 3: फ्रिज में दूध फटने पर विवाद, जेठानी के आने के बाद बदला पति
तीसरा मामला जलेसर रोड निवासी युवक और टेढ़ी बगिया निवासी युवती से जुड़ा है। फरवरी 2025 में हुई इस शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक था। युवती के मुताबिक, 6 महीने की बेटी के लिए रखा दूध फ्रिज में खराब हो गया, तो इस बात पर युवती की पिटाई की गई। पीड़ित ने बताया कि डेढ़ साल से अलग रह रही जेठानी के वापस आते ही पति का रवैया उसके प्रति अचानक बदल गया। रविवार को परामर्श केंद्र में इस मामले की दूसरी सुनवाई थी।