{"_id":"6ab0980fead5f7fd280ed8ef","slug":"stone-pelting-erupts-outside-ganesh-pandal-in-agra-two-detained-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गणेश पंडाल के बाहर आधी रात को मचा बवाल, शराबियों में भिड़ंत; फिर बरसे ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गणेश पंडाल के बाहर आधी रात को मचा बवाल, शराबियों में भिड़ंत; फिर बरसे ईंट-पत्थर
Mon, 21 Sep 2026 08:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:05 AM IST
सार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की शहजादी मंडी में गणेश प्रतिमा पर पथराव से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बाहर से आए लड़कों ने मारपीट के बाद पथराव किया, पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ा।
विज्ञापन
गणेश पंडाल के बाहर आधी रात को मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शहजादी मंडी (सदर) में रविवार रात को गणेश प्रतिमा पंडाल के पास शराबियों के दो गुट भिड़ गए। उनमें पथराव होने लगा। इससे पंडाल में बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिली कि मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। इस पर थाने की फोर्स दौड़ पड़ी। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गणेश प्रतिमा पंडाल में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। देर रात भी भजन-कीर्तन हो रहा था। लोगों का आरोप है कि शराब के नशे में युवकों के दो गुट आ गए। उनमें विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव कर भागते दो युवकों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सौदागर लाइन पुलिस चौकी भी पहुंच गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मूर्ति खंडित करने की बात अफवाह निकली। आरोपियों को चिन्हित का कार्रवाई की जाएगी।