{"_id":"6a70958135716803e30a5369","slug":"video-father-killed-daughter-in-agra-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, कोर्ट मैरिज से नाराज थे घरवाले; बेटी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, कोर्ट मैरिज से नाराज थे घरवाले; बेटी की गला घोंटकर हत्या
आगरा के जैतपुर के नंदगवा रोड पर रविवार देर रात कोर्ट मैरिज करने वाली अंकिता शर्मा (22) की परिजनों ने गला घोंट कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पिता विमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुट गई है। जैतपुर के नंदगवा रोड की रहने वाली अंकिता शर्मा ने नहटोली गांव के अमित पचौरी के साथ फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। अंकिता शर्मा के कोर्ट मैरिज करने से परिजन नाराज थे। जैतपुर पुलिस के मुताबिक नाराज परिजनों ने रविवार देर रात उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने 112 नंबर डायल किया तो पीआरवी के साथ जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरबाजा खुलवा कर अंदर दाखिल हुई पुलिस को अंकिता शर्मा का शव पड़ा मिला। गले में फंदा कसे जाने का निशान था। पुलिस के मुताबिक मौके से पिता विमल शर्मा को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य परिजन छत के रास्ते भागने में सफल रहे। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। एसओ जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि कोर्ट मैरिज करने से नाराज परिजनों ने बेटी की गला घोंट कर हत्या की है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।