फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान बना बाप: मुंह से गर्दन तक खून, टूटी चारपाई, बिखरी चूड़ियां, अंतिम सांस तक जूझी बेटी; चीखों से टूटी नींद

Tue, 04 Aug 2026 09:29 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 09:29 AM IST
सार

आगरा के जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अंकिता ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Father kills daughter in Agra, angered by her love marriage
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा में अंकिता के प्रेम विवाह करने से खुन्नस खाया पिता हैवान बन गया। जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, वह बिस्तर में गहरी नींद में थी। तभी पिता ने उसे सोते में दबोच लिया। रस्सी से गला दबाने की कोशिश की तो बेटी ने हाथ-पैर मारे। इस पर आरोपी ने अंकिता के मुंह पर घूंसे मारकर लहूलुहान कर दिया। 


उसकी चीखें रात के सन्नाटे को चीरने लगीं। बेटी बचने के लिए अंतिम सांस तक जूझती रही मगर बेरहम पिता को तरस नहीं आया। पड़ोसियों ने दरवाजे पीटे मगर उसने घर की लाइटें बंद कर दीं।
Father kills daughter in Agra, angered by her love marriage
अंकिता की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी अनुज कुमार ने जैतपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में लिखा कि रविवार रात एक बजे विमल शर्मा के घर से दिल दहलाने वाली चीखों से उनकी नींद टूटी। 

 
Father kills daughter in Agra, angered by her love marriage
कोर्ट मैरिज करने पर हत्या: गम और गुस्से में पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य पड़ोसी भी घर के बाहर जमा हो गए। खुलवाने को दरवाजा पीटा तो घर की लाइटें बंद हो गईं, घर की छत पर कुछ लोग भागते हुए दिखे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर 112 नंबर पर कॉल किया, पुलिस के पहुंचने पर आरोपी विमल ने दरवाजा खोला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father kills daughter in Agra, angered by her love marriage
अंकिता की हत्या के बाद घर में बाहर मौजूद आसपास के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से सना था अंकिता का मुंह
डरते हुए पुलिस और पड़ोसियों को छत पर बने कमरे में ले गया। कमरे के अंदर अंकिता अचेत पड़ी थी। उसका मुंह खून से सना था, गले में रस्सी, ब्लाउज एवं दुपट्टे के फंदे कसे थे। आनन-फानन पुलिस अंकिता को सीएचसी जैतपुर ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Father kills daughter in Agra, angered by her love marriage
अंकिता की हत्या के बाद घर से निकलते आसपास के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बेटी के प्रेम विवाह करने से गुस्से में आकर हत्या की बात स्वीकारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed