{"_id":"6a716a47d3d877c93806977a","slug":"agra-car-hits-two-bikes-men-assault-family-next-night-house-pelted-with-stones-after-fir-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पहले कार से बाइकों में मारी टक्कर, फिर मारपीट, एफआईआर से भी नहीं डरे दबंग; दूसरी रात घर पर बरसाए पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पहले कार से बाइकों में मारी टक्कर, फिर मारपीट, एफआईआर से भी नहीं डरे दबंग; दूसरी रात घर पर बरसाए पत्थर
Tue, 04 Aug 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:57 AM IST
सार
एत्मादपुर में कार सवारों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में बैक करते समय टक्कर मार दी और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट कर धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार जब्त की, लेकिन आरोप है कि अगली रात तीन युवकों ने पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थरों से पथराव कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : सीसीटीवी से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव भवाईन संवाई रोड पर रविवार देर रात कार सवारों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से वाहन को बैक करते हुए घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित सुमित पुत्र सुरेश चंद निवासी भवाईन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 7:40 बजे कार के चालक प्रताप ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और नई बाइक में टक्कर मार दी। आवाज सुनकर बाहर आए परिजनों ने विरोध किया तो चालक प्रताप और उसका साथी हेमंत गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले।
घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रताप और हेमंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी रात फिर बढ़ा तनाव, घर पर पथराव
मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद भी दबंगों के हौसले कम नहीं हुए। आरोप है कि सोमवार देर रात तीन युवक मोटरसाइकिल से आए और पीड़ित के घर पर ईंट-पत्थरों से पथराव कर दिया। यह घटना भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पथराव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।