फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajeshwar Mahadev Temple Donation Box Dispute Ends After Trust Removes Extra Boxes

UP: राजेश्वर महादेव मंदिर में थमा दान पेटिकाओं का विवाद, ये हुआ निर्णय; महंत परिवार ने खत्म किया धरना

Tue, 04 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

राजेश्वर महादेव मंदिर में अतिरिक्त दान पेटिकाएं लगाए जाने को लेकर महंत परिवार और ट्रस्ट के बीच चला विवाद सोमवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। ट्रस्ट ने अतिरिक्त दान पेटिकाएं हटाने के साथ अन्य मांगों पर आश्वासन दिया, जिसके बाद महंत परिवार ने धरना खत्म कर पूजा-अर्चना शुरू करा दी।
 

विज्ञापन
Rajeshwar Mahadev Temple Donation Box Dispute Ends After Trust Removes Extra Boxes
राजेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में दान पेटिकाओं को लेकर रविवार देर रात शुरू हुआ विवाद सोमवार सुबह ट्रस्ट और महंत परिवार के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। ट्रस्ट ने मेले के दौरान लगाई गई अतिरिक्त दान पेटिकाएं हटा दीं और महंत परिवार की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद महंत परिवार ने धरना समाप्त कर दिया और नियमित पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
विज्ञापन


रविवार रात मेले के उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में अतिरिक्त दान पेटिकाएं लगाए जाने का महंत परिवार ने विरोध किया था। महंत सुधीर गिरि गोस्वामी का आरोप था कि गर्भगृह में पहले से दान पेटिकाएं मौजूद थीं, इसके बावजूद ट्रस्ट ने अतिरिक्त दान पेटिकाएं और डिजिटल दान के लिए क्यूआर कोड लगवा दिए। उनका कहना था कि मंदिर की सेवा, पूजा-पाठ और साफ-सफाई की जिम्मेदारी महंत परिवार निभाता है लेकिन दान व्यवस्था ट्रस्ट के नियंत्रण में है।
विज्ञापन


इसे लेकर महंत परिवार मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गया और मांगें पूरी होने तक मंदिर में प्रवेश नहीं करने तथा श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना नहीं कराने की घोषणा कर दी। सोमवार सुबह ट्रस्ट अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वशिष्ठ सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने महंत परिवार से वार्ता की। बातचीत के बाद ट्रस्ट ने अतिरिक्त दान पेटिकाएं हटा दीं। साथ ही पुजारियों के लिए शादी-विवाह एवं अन्य धार्मिक आयोजनों का सामान रखने के लिए अलग कमरा बनवाने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद महंत परिवार ने मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed