फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cloth Merchants Association Marks 50 Years, Unveils ‘Suvarnika’ and Honours Traders

UP: एक्मा के 50 साल के संघर्ष और उपलब्धियों की दास्तां 'सुवर्णिका' में हुईं दर्ज, व्यापारियों का हुआ सम्मान

Tue, 04 Aug 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 10:17 AM IST
सार

आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन ने 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया और संस्था के पांच दशक के सफर पर आधारित स्मारिका ‘सुवर्णिका’ का विमोचन किया। समारोह में कपड़ा व्यापार, चिकित्सा, कर और विधिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Agra Cloth Merchants Association Marks 50 Years, Unveils ‘Suvarnika’ and Honours Traders
स्वर्ण जयंती पर व्यापारियों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) ने सोमवार को वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में अपना 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर एक्मा की उपलब्धियों और संघर्षों पर आधारित स्मारिका ''सुवर्णिका'' का विमोचन किया गया। समारोह में कपड़ा व्यापारियों, संस्थापकों और चिकित्सकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के योगदानकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ शाम 6 बजे मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर, यूपी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और काशी प्रसाद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्मारिका सुवर्णिका का संपादन कपड़ा व्यवसायी नंदकिशोर गोयल ने किया है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने एक्मा के 50 वर्षों के व्यापारिक हितों की रक्षा के निरंतर संघर्ष की सराहना की। महापौर हेमलता दिवाकर और राकेश गर्ग ने एक्मा के सफर को प्रेरणादायी बताया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने संस्था की भूमिका को उल्लेखनीय कहा। एक्मा अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने संगठन को व्यापारियों के अधिकारों की सशक्त आवाज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में इनका हुआ सम्मान
संस्थापक सदस्य अशोक गोयल, पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन और वर्तमान अध्यक्ष टीएन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। रघुवीर शरण अग्रवाल, दिनेश चंद्र गोयल, अजीत सिंह वोहरा और नरेंद्र कुमार भी सम्मानित होने वालों में शामिल रहे। चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. डीके गर्ग, डॉ. मुदित खुराना और डॉ. प्रभात अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कर सलाहकार सतीश बंसल, दीपेंद्र मोहन और विधिक सलाहकार वसंत गुप्ता का भी अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष बृजकिशोर अग्रवाल और मंत्री राजीव कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष माधव अग्रवाल और मंत्री विष्णु जैन भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed