{"_id":"6a7096edefaf189bc808f24a","slug":"video-standards-not-met-in-icu-licenses-of-20-hospitals-suspended-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईसीयू में मानक नहीं किए पूरे, 20 अस्पतालों के लाइसेंस पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईसीयू में मानक नहीं किए पूरे, 20 अस्पतालों के लाइसेंस पर रोक
आगरा में अस्पतालों में चिकित्सकीय मानकों की अनदेखी की जा रही है। नोटिस देने पर भी मानक पूरे नहीं किए। ऐसे 20 अस्पतालों के लाइसेंस नवीनीकरण पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है। दो सप्ताह में मानक पूरे कर रिपोर्ट नहीं देने पर इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में 1317 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इसमें से 577 क्लीनिक, 487 अस्पताल, 150 पैथोलॉजी लैब, 103 डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। इनमें से 22 अस्पतालों में अब तक अग्निशमन, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रशिक्षित पैरामेडिकल कर्मचारी समेत अन्य मानकों में कमी हैं। यहां तक कि आईसीयू में 24 घंटे के लिए क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट की नियुक्ति भी नहीं है। चिकित्सकों के नाम भी नहीं दिए गए हैं। पर्याप्त जीवनरक्षक उपकरण भी नहीं हैं। इससे गंभीर मरीजों की जान पर खतरा है। आरोप है कि नोटिस देने के बाद भी कमियां दूर नहीं की गईं। इन्हें रिमाइंडर देकर 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 20 अस्पतालों के लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगाई है। इनमें चिकित्सकीय मानकों में कमी थी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच का कहना है कि बीते दिनों बैठक करते हुए सभी चिकित्सकों को मानक पूरा करने के लिए कहा गया था, कुछ ही अस्पताल रह गए होंगे। उन्हें फिर सचेत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।