{"_id":"6a7096a698257ed3ff085dc1","slug":"video-dm-and-ssp-inspected-raya-border-in-mathura-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सावन माह के पहले सोमवार पर डीएम-एसएसपी ने किया राया बॉर्डर का निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सावन माह के पहले सोमवार पर डीएम-एसएसपी ने किया राया बॉर्डर का निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं को परखा
मथुरा के सावन माह के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना राया क्षेत्र की बिचपुरी चौकी तथा मथुरा-हाथरस बॉर्डर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, कांवड़ शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित रहें। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिन पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारी कस्बा राया में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आगे रवाना हुए। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालु सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें और यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।