फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two-Year-Old Mathura Boy Vyom Enters World Book of Records With Exceptional Memory

ये हैं दो साल के व्योम चौधरी: कंप्यूटर की तरह दौड़ता है दिमाग,वर्ल्ड एक्सीलेंस वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Tue, 04 Aug 2026 06:33 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 06:33 AM IST
सार

मथुरा के दो वर्षीय व्योम चौधरी ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और सामान्य ज्ञान से वर्ल्ड एक्सीलेंस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है।  पशु-पक्षी, जलचर जीव, सब्जियां, शरीर के अंग और राष्ट्रीय प्रतीकों की पहचान व नाम याद कर चुके हैं और इससे पहले लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बना चुके हैं।

विज्ञापन
Two-Year-Old Mathura Boy Vyom Enters World Book of Records With Exceptional Memory
2 साल के व्योम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो साल की उम्र में जहां अधिकांश बच्चे बोलना और अपने आसपास के लोगों को पहचानना सीख रहे होते हैं वहीं कृष्णा नगर निवासी व्योम चौधरी ने अपनी असाधारण स्मरण क्षमता और सामान्य ज्ञान से विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। व्योम का नाम वर्ल्ड एक्सीलेंस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

भारत की प्रथम मेमोरी गर्ल के रूप में पहचान बनाने वाली प्रेरणा शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र व्योम ने मात्र दो वर्ष की आयु में पालतू और जंगली पशुओं, जलचर जीवों, सब्जियों, शरीर के अंगों, राष्ट्रीय प्रतीकों तथा अपनी सभी ज्ञानेंद्रियों की पहचान और नाम याद कर लिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इन उपलब्धियों का वीडियो रिकॉर्ड कर संस्था को भेजा गया था। संस्था ने व्योम की प्रतिभा की सराहना करते हुए रिकॉर्ड को स्वीकृति प्रदान कर दी। उल्लेखनीय है कि व्योम कुछ माह पूर्व ही लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed