फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neighbor Kills Woman for Robbery, Shot in Both Legs During Police Encounter

पड़ोसन की हत्या: घर में घुसकर काट दिया गला, इसलिए बेरहमी से महिला को मार डाला; सामने आई हैरान करने वाली वजह

Mon, 03 Aug 2026 08:55 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 08:55 PM IST
सार

मथुरा के बाटी गांव में महिला की गला रेतकर हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने पड़ोसी विष्णु उर्फ लुक्का को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रंजिश और लूट के लिए वारदात की, जबकि उसके माता-पिता ने चाकू और लूट का सामान छिपाने में मदद की।
 

विज्ञापन
Neighbor Kills Woman for Robbery, Shot in Both Legs During Police Encounter
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में महिला की गला रेतकर हत्या रंजिश और लूटपाट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पड़ोसी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उसके माता-पिता को भी साक्ष्य छिपाने और लूट के सामान को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है।
विज्ञापन


 

एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27/28 जुलाई की रात गांव निवासी विजय देवी की उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद घर में रखी नकदी और सोने के आभूषण (कुंडल, बाली, नाक की लौंग और पायल) लूट लिए गए थे। घटना के खुलासे के लिए थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का शक मृतक के पड़ोसी विष्णु उर्फ लुक्का पर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाटी-मघेरा मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विष्णु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसकी दोनों टांगों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। यहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
विज्ञापन

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटे गए कुंडल, बाली, पायल, नाक की लौंग, श्यामजी का लॉकेट और 13,500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार विष्णु उर्फ लुक्का पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


 

ऋण दिलाने की योजना बनी लूट का कारण
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विष्णु ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ऋण दिलाने के बहाने घर में रखी रकम लूटने की योजना बनाई थी। घटना वाली रात जब महिला के परिजन घर से बाहर थे तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया। जब महिला की आंख खुली तो उसने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
 

माता-पिता ने छिपाया चाकू और लूट का सामान
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी की मां मीना ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को छिपाने में मदद की जबकि पिता हरिप्रसाद ने लूटे गए सामान को ठिकाने लगाया। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए खून से सने कपड़ों को धोकर साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की।

 

ये रहे कार्रवाई में शामिल
थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर राठी, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक विकास शर्मा, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, निशांत पायल, अभिनेंद्र राजपूत, उत्तम भड़ाना, प्रशांत शर्मा, संदीप कुमार, अंकुश चौधरी, संदीप राणा, महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिवाच, काजल भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed