फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly man dies after girder collapses on under-construction house in Mathura

दर्दनाक हादसा: छत डालने के दाैरान गिरे गर्डर, बुजुर्ग के कट गए दोनों पैर; माैत से मचा कोहराम

Sun, 02 Aug 2026 03:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 02 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

निर्माणाधीन मकान में दर्दनाक हादसा हुआ। छत डालने के दाैरान गर्डर नीचे आ गिरे। इसकी चपेट में आए बुजुर्ग के दोनों पैर कट गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Elderly man dies after girder collapses on under-construction house in Mathura
निर्माणाधीन मकान में गिरे गर्डर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में आफिसर कॉलोनी में निमार्णाधीन मकान की छत के गर्डर गिरने से एक वृद्ध की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


तांगड़ा निवासी गोपीचंद (72) ऑफिसर कॉलोनी स्थित अपने खेत पर रहने के लिए एक कमरे का निर्माण करा रहे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर कमरे की छत डालने की तैयारी में जुटे थे। बीम पर भारी लोहे की गर्डर चढ़ाई जा रही थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और बीम पर रखी तीनों गर्डर एक साथ नीचे आ गिरीं। 


उस समय गोपीचंद निर्माण कार्य की निगरानी करते हुए पास ही खड़े थे, जिससे वह सीधे गर्डरों की चपेट में आ गए। बुजुर्ग के गर्डर के नीचे दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मजदूरों ने तुरंत काम छोड़कर लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गर्डर को हटाकर गोपीचंद को बाहर निकाला गया। हादसे में उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी होकर शरीर से अलग हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी माैत हो गई। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed