फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   School Bus Collides with Tractor-Trolley in Mant Three Girls Injured

मथुरा में सुबह-सुबह हादसा: स्कूल बस में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, तीन छात्राएं घायल; चीख पुकार मची

Sat, 01 Aug 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 10:42 AM IST
सार

मांट-वृंदावन मार्ग पर शनिवार सुबह छात्राओं को लेकर जा रही स्कूल बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर से बस के शीशे टूटने पर तीन छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें सीएचसी मांट में भर्ती कराया गया, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
School Bus Collides with Tractor-Trolley in Mant Three Girls Injured
स्कूल बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट-वृंदावन मार्ग पर शनिवार सुबह बिजलीघर के समीप स्कूली छात्राओं को लेकर जा रही बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस के शीशे टूटने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। उन्हें पुलिस और राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


वृंदावन स्थित हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की बस शनिवार सुबह मांट क्षेत्र से छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। बिजलीघर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस में दो दर्जन से अधिक छात्राएं सवार थीं। टक्कर लगने से बस के शीशे टूट गए, जिससे जाबरा निवासी चेतना पुत्री प्रेम सिंह, सविता पुत्री नागेंद्र सिंह तथा अलीगढ़ जनपद के गांव गोरई निवासी यति पुत्री कमल सिंह घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी मांट पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। अन्य छात्राएं सुरक्षित हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कूल बस को थाने में खड़ा करा दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चालक की पहचान कराई जा रही है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed