फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female pilgrim dies after being hit by bus in mathura

वृंदावन में श्रद्धालु की माैत: बस की चपेट में आई महिला, ऊपर चढ़ गया पहिया; परिजन में मचा कोहराम

Fri, 31 Jul 2026 10:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 10:33 PM IST
सार

पार्किंग में एक टूरिस्ट बस खड़ी थी। चालक वाहन को पीछे कर रहा था। श्रद्धालु अन्य महिलाओं के साथ बस के पीछे खड़ी थीं। तभी बस की चपेट में आ गईं। महिला की माैत से परिजन में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Female pilgrim dies after being hit by bus in mathura
पोस्टमार्टम हाउस पर माैजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला मध्य प्रदेश से एक समूह के साथ आईं थीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आचारोही गांव से 55 श्रद्धालुओं का दल बस द्वारा वृंदावन में दर्शन के लिए आया है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी बस थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा स्थित चारधाम पार्किंग में खड़ी थी। पार्किंग में ही एक अन्य टूरिस्ट बस भी खड़ी थी। बताया गया है कि दूसरी बस का चालक वाहन को पीछे कर रहा था। आचारोही निवासी 55 वर्षीय लीलाबाई अन्य महिलाओं के साथ बस के पीछे खड़ी थीं। 
विज्ञापन


चालक ने पीछे खड़े लोगों पर ध्यान दिए बिना बस बैक कर दी। इसी दौरान लीलाबाई पर बस का पहिया चढ़ गया। साथी महिलाओं के शोर पर चालक ने बस को रोका और आगे किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भतीजे ओमप्रकाश ने बस चालक के खिलाफ थाना जैंत में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed