फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CHC Superintendent accuses CHO of verbal abuse and scuffle in agra

UP: सीएचसी अधीक्षक पर गाली-गलौज और हाथापाई का आरोप, सीएचओ की शिकायत पर कमेटी करेगी जांच

Fri, 31 Jul 2026 10:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 10:08 PM IST
सार

सीएचओ ने आरोप लगाया कि केंद्र से बाहर निकलते समय उनके साथ गाली-गलौज की गई, मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया और धक्का-मुक्की की गई। उनका कहना है कि बीपीएम के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना उपकेंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन
CHC Superintendent accuses CHO of verbal abuse and scuffle in agra
सीएचओ ने सीएचसी अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के विकास खंड बरसाना स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर संकेत में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) तरुण शर्मा ने सीएचसी बरसाना के चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी) डॉ. विक्रमादित्य चौधरी पर गाली-गलौज, हाथापाई के प्रयास और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत भेजकर जांच और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 28 जुलाई को सुबह करीब 11:46 बजे डॉ. विक्रमादित्य चौधरी और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) प्रेम प्रकाश आयुष्मान आरोग्य मंदिर संकेत के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। तरुण शर्मा का कहना है कि उन्होंने मांगे गए सभी अभिलेख उपलब्ध कराए और निरीक्षण में पूरा सहयोग किया, लेकिन निरीक्षण के दौरान अधीक्षक का व्यवहार धमकाने और दबाव बनाने वाला था। सीएचओ ने आरोप लगाया कि केंद्र से बाहर निकलते समय उनके साथ गाली-गलौज की गई, मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया गया और धक्का-मुक्की की गई। उनका कहना है कि बीपीएम के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना उपकेंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तरुण शर्मा का आरोप है कि एनक्वास प्रमाणन की तैयारियों के तहत केंद्र की रंगाई-पुताई और मरम्मत का खर्च उनसे निजी रूप से कराने का दबाव बनाया जा रहा था। जन आरोग्य समिति के बजट से भुगतान किए जाने की बात कहने के बाद से उनके प्रति अधिकारियों का रवैया प्रतिकूल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लगभग दस माह से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, उनकी आकस्मिक छुट्टियां निरस्त की जा रही हैं, झूठे आरोप लगाने की धमकियां दी जा रही हैं और नौकरी से हटाने की बात कही जा रही है।

शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराई जाए, किसी निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराई जाए तथा बीपीएम सहित संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएं। इस संबंध में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सीएचओ द्वारा लगाए गए आरोपों को एमओआईसी ने अस्वीकार किया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और दोनों पक्षों का बयान लेकर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed