{"_id":"6a6c5fdce5e68bb07104243c","slug":"mathura-power-connection-verification-officials-to-call-2-337-consumers-know-what-to-share-and-what-not-to-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में बिजली कनेक्शन का शुरू हुआ सत्यापन, कर्मचारी फोन पर पूछेंगे ये जानकारी; बैंक डिटेल बिल्कुल न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में बिजली कनेक्शन का शुरू हुआ सत्यापन, कर्मचारी फोन पर पूछेंगे ये जानकारी; बैंक डिटेल बिल्कुल न दें
Fri, 31 Jul 2026 02:12 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:12 PM IST
सार
मथुरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने संदिग्ध बिजली कनेक्शनों के सत्यापन के लिए 2337 कनेक्शनों की जांच शुरू की है, जिसके तहत कर्मचारी उपभोक्ताओं को फोन कर जानकारी का मिलान करेंगे। फोन पर नाम, पता, मोबाइल नंबर और कनेक्शन संबंधी जानकारी पूछी जा सकती है, लेकिन बैंक डिटेल, एटीएम जानकारी और ओटीपी कभी साझा नहीं करना है।
विज्ञापन
डीवीवीएनएल
- फोटो : शोसल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आपके मोबाइल पर कोई व्यक्ति फोन करके पूछे-क्या मेरी बात रमेश जी से हो रही है? क्या आपके इस नंबर पर बिजली का बिल आता है? क्या आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं? तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह किसी साइबर ठग का नहीं बल्कि विद्युत निगम के कर्मचारी का फोन है। इन दिनों जिले में ऐसे कई फोन विद्युत निगम के कर्मचारी भी कर रहे हैं। दरअसल, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने संदिग्ध बिजली कनेक्शनों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
अभियान के पहले चरण में जिले के 2337 बिजली कनेक्शनों की जांच की जा रही है। निगम के कर्मचारी संबंधित उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन कर कनेक्शन से जुड़ी जानकारी का मिलान कर रहे हैं। सत्यापन के दौरान उपभोक्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, कनेक्शन का प्रकार, मीटर की स्थिति और उपयोग संबंधी विवरण पूछा जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की पुष्टि भी की जा रही है, ताकि अभिलेखों में दर्ज जानकारी का वास्तविक स्थिति से मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य फर्जी, बेनामी, स्थानांतरित अथवा अनियमित रूप से संचालित बिजली कनेक्शनों की पहचान करना है। जिन कनेक्शनों में जानकारी संदिग्ध मिलेगी, उन्हें चिन्हित कर मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को अपने बिजली कनेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट कराना है, वे आधार कार्ड और प्रार्थना पत्र के साथ संबंधित विद्युत बिल काउंटर पर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से फोन पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की अपील भी की।
सावधान रहें, यह जानकारी कभी न दें
बैंक खाता संख्या, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।
किसी भी स्थिति में ओटीपी न बताएं।
बिजली कनेक्शन के अलावा अन्य जानकारी मांगे जाने पर तुरंत फोन काट दें।
संदेह होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या विद्युत कार्यालय में सूचना दें।
विद्युत कर्मचारी सामान्यतः सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही संपर्क करेंगे।
अवकाश के दिन या देर रात आने वाले ऐसे फोन कॉल पर विशेष सतर्कता बरतें।
बैंक खाता संख्या, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।
किसी भी स्थिति में ओटीपी न बताएं।
बिजली कनेक्शन के अलावा अन्य जानकारी मांगे जाने पर तुरंत फोन काट दें।
संदेह होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या विद्युत कार्यालय में सूचना दें।
विद्युत कर्मचारी सामान्यतः सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही संपर्क करेंगे।
अवकाश के दिन या देर रात आने वाले ऐसे फोन कॉल पर विशेष सतर्कता बरतें।
जिले की स्थिति
कुल बिजली उपभोक्ता: 5.30 लाख
स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता: 1.25 लाख
कुल बिजली उपभोक्ता: 5.30 लाख
स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता: 1.25 लाख