फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rewarded Cattle Smuggler Arrested in Mathura, Pistol and Ammunition Recovered

Mathura: 15 हजार का इनामी गोतस्कर सरीफ गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर भागा था; तमंचा-कारतूस बरामद

Fri, 31 Jul 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

कोसीकलां के गांव ऐंच की अस्थायी गोशाला से गोवंश ले जाने के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी सरीफ उर्फ दल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 29 जुलाई की मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, जिसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और रस्सी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Rewarded Cattle Smuggler Arrested in Mathura, Pistol and Ammunition Recovered
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के गांव ऐंच में शासन द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में कर्मचारी से मारपीट कर गोवंशों को ले जाने के बाद पुलिस मुठभेड़ भागा 15 हजार के ईनामी को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, रस्से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


23 जुलाई की रात में करीब एक बजे करीब छह बदमाश गोशाला में घुस आए। विरोध करने पर गोसेवक महाराज सोरनदास के ऊपर तमंचा तान दिया और रस्सी से उनके हाथ बांध दिए। बदमाश गोवंशो को लोडर वाहन में लादकर भाग गए। 29 जुलाई की रात पुलिस ने मुठभेड़ में राजू निवासी मीरपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर और एहसान निवासी बिछवां थाना बिछवां मैनपुरी मूल निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया बुलंदशहर को पकड़ लिया, जबकि 15 हजार का इनामी सरीफ उर्फ दल्ली निवासी रोहिंदा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि सरीफ उर्फ दल्ली गाय चोरी करने की फिराक में पतराम की पुलिया से एलवाडा की ओर रजवाहे की पटरी पटरी पेदल पैदल जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान कोसी-शाहपुर रोड पर पतराम की पुलिया से एलवाडा से सरीफ उर्फ दल्ली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस रस्सी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि  22/23 जुलाई की रात में अपने साथियों के साथ मिलकर गांव ऐंच मे गोशाला मे चौकीदार को बांधकर गोवंश ले गया था। जिसे मौसम निवासी बिछोर, जिला नूंह मेवात, हरियाणा को बेच दिया था। सीओ ने बताया कि आरोपी पर अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतम बुद्धनगर, मथुरा, आगरा समेत विभिन्न जनपदों में 13 मुकदमें चल रहे है। अन्य थानों से अपराधिक रिकार्ड खोजा जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed