फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee's Bag Left in E-Rickshaw in Govardhan, Licensed Pistol Inside; Police Recover It Safely

UP: गोवर्धन में ई-रिक्शे में छूटा श्रद्धालु का बैग, अंदर थी लाइसेंसी पिस्टल; पुलिस ने सुरक्षित लौटाया

Fri, 31 Jul 2026 02:47 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आए ग्रेटर नोएडा के श्रद्धालु का बैग ई-रिक्शे में छूट गया, जिसमें लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस ने बैग बरामद कर सत्यापन के बाद पूरा सामान श्रद्धालु को सुरक्षित सौंप दिया।

विज्ञापन
Devotee's Bag Left in E-Rickshaw in Govardhan, Licensed Pistol Inside; Police Recover It Safely
गोवर्धन में ई-रिक्शे में छूटा श्रद्धालु का बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दर्शन के लिए आए ग्रेटर नोएडा निवासी श्रद्धालु का कीमती सामान से भरा बैग ई-रिक्शे में छूट गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान रखा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी लोकेश पुत्र तुलाराम बृहस्पतिवार को गिरिराज महाराज की परिक्रमा और दर्शन के लिए गोवर्धन आए थे। परिक्रमा के दौरान ई-रिक्शे से यात्रा करते समय उनका बैग वाहन में ही छूट गया। बैग में लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, पहचान पत्र, एटीएम व डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन, पावर बैंक तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। बैग खोने की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। 
विज्ञापन




इसके बाद लोकेश को थाने बुलाकर सामान का सत्यापन कराया गया और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बैग व उसमें रखा पूरा सामान उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बैग बरामद हो जाने से किसी भी संभावित दुर्घटना या दुरुपयोग की आशंका टल गई। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर लोकेश ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा और पुलिस की सक्रियता से उनका कीमती सामान सुरक्षित वापस मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed