फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five-Year-Old Sister Keeps Asking After Madhav’s Death Forensic Report Awaited

माधव का कत्ल, गोद में लाश: मां की क्रूरता ने छीन लिया भाई, मासूम बहन के ये शब्द; जिन्हें सुन कांप उठेगा कलेजा

Sat, 01 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 01 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

माधव की मौत के बाद पांच वर्षीय बहन साक्षी हर आने-जाने वाले से मासूमियत से पूछ रही है 'भैया कब आएगा', जिसे सुनकर परिवार की आंखें भर आती हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के बाद पुलिस ने हायॉयड हड्डी और अन्य अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Five-Year-Old Sister Keeps Asking After Madhav’s Death Forensic Report Awaited
माधव का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव में मासूम माधव की मौत के बाद पूरा परिवार परेशान है। पांच वर्षीय साक्षी घर में हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल कर रही है...भैया कब आएगा। यह सवाल सुनकर परिजन की आंखें भर आती हैं। इधर, पोस्टमार्टम में मासूम की मौत की पुष्टि न होने पर पुलिस को अब फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


 

पिता कृष्ण मुरारी का कहना है कि बेटा माधव और बेटी साक्षी दोनों हर समय साथ रहते थे। खेलना, खाना और घर में शरारत करना उनकी की दिनचर्या का हिस्सा था। माधव की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। साक्षी अभी इतनी छोटी है कि उसे इस घटना की गंभीरता का पूरा अहसास नहीं है। वह बार-बार अपने भाई को पुकारती है और उसके खिलौनों को संभालकर रखती है। परिवार के लोग किसी तरह खुद को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साक्षी की मासूम आवाज और भाई को याद कर उसकी बेचैनी हर किसी को भावुक कर देती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को ब्रह्मांड घाट से बच्चे का शव निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने हायॉयड हड्डी (गले की हड्डी) व अन्य अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखा गया है। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

 
विज्ञापन

ये है मामला
छौली निवासी कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि जिंदल के खिलाफ 28 जून को बलदेव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान माधव बार-बार उसके पास आकर रो रहा था। बच्चे के रोने से रुचि के बात करने में बाधा उत्पन्न होने लगी। इससे गुस्से में आकर उसने बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

एक महीने बाद खुला राज
दिन बीत रहे थे और परिवार धीरे-धीरे इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था। लेकिन 21 जुलाई का दिन इस परिवार के लिए एक और भूचाल लेकर आया। कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी रुचि को किसी से फोन पर रहस्यमयी तरीके से बात करते सुना। उन्होंने छुपकर सारी बातें सुनीं और जो कुछ उनके कानों में पड़ा, उसने उनके पैरों तले जमीन खिसका दी।

 

बार-बार रो रहा था बच्चा
रुचि फोन पर अपने प्रेमी को बता रही थी कि कैसे उस दिन माधव बार-बार रो रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। फोन पर बात करने में खलल पड़ने और गुस्से के आवेश में आकर, उसने अपने ही बच्चे का गला घोंट दिया था।

 

आशिक के लिए ममता का कत्ल
सच्चाई जानने के बाद जब कृष्ण मुरारी ने अपनी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो रुचि टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 'रोहित' नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। 28 जून को जब वह रोहित से फोन पर बात कर रही थी, तब माधव लगातार रो रहा था। प्रेमी से बातचीत में हो रही इस बाधा से वह इतनी झल्ला गई कि उसने गुस्से में अपने ही बेटे का गला दबा दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed