फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम दान चोरी: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा; 10 दिन में मिला इतना GOLD और SILVER; सावन में तेजी

Sat, 01 Aug 2026 08:19 AM IST
Sharukh Khan नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 01 Aug 2026 08:19 AM IST
सार

राम मंदिर में एक फिर से सोने-चांदी का चढ़ावा बढ़ गया है। सावन में बहुमूल्य धातुओं के दान में तेजी आई है। 10 दिन में करीब एक किलो सोना और तीन किलो चांदी मिली है। अब सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Ram Mandir Gold and silver offerings Ram Mandir rise again one kg gold and three kg silver received in 10 days
ram mandir - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में श्रद्धालुओं ने करीब एक किलोग्राम सोना और लगभग तीन किलोग्राम चांदी दान स्वरूप अर्पित की है। सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ बहुमूल्य धातुओं का चढ़ावा भी लगातार बढ़ रहा है।


मंदिर प्रशासन के अनुसार, सोना और चांदी के रूप में प्राप्त सभी दान को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत संग्रहित किया जा रहा है। प्रत्येक दान का अभिलेखीकरण कर उसे सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। हर एक दान का ऑनलाइन डेटा सुरक्षित किया जा रहा है। जिसमें दिन, दान देने वाले का नाम, पता भी दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद ट्रस्ट की तय प्रक्रिया के अनुसार शुद्धता का परीक्षण और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।
Ram Mandir Gold and silver offerings Ram Mandir rise again one kg gold and three kg silver received in 10 days
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में श्रद्धालुओं ने सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं बड़ी संख्या में अर्पित की हैं। पिछले दस दिनों में प्राप्त करीब एक किलो सोना और तीन किलो चांदी इसी श्रेणी का दान है।
Ram Mandir Gold and silver offerings Ram Mandir rise again one kg gold and three kg silver received in 10 days
राममंदिर का परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताते चलें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद राम मंदिर में न सिर्फ नकद, बल्कि आभूषणों का दान भी कम हो गया था। अब सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Gold and silver offerings Ram Mandir rise again one kg gold and three kg silver received in 10 days
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राम मंदिर में क्रमश: 75 हजार, सवा लाख व 80 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी तो एक बार फिर दान में तेजी आई है। राम मंदिर में नकद चढ़ावे के साथ-साथ सोने-चांदी का दान भी लगातार प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
Ram Mandir Gold and silver offerings Ram Mandir rise again one kg gold and three kg silver received in 10 days
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्नाटक के श्रद्धालु ने अर्पित किया 600 ग्राम चांदी का हार
ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में सात दान काउंटर और 33 दान पात्र हैं। दान काउंटर पर दान अर्पित करने पर तत्काल उसकी रसीद श्रद्धालुओं को दी जा रही है। दान काउंटर नंबर तीन पर बुधवार को एक ग्राम सोना व पांच ग्राम चांदी का दान प्राप्त हुआ। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed