{"_id":"6a6ca3e5e906ddece20051fe","slug":"ramlala-to-be-seated-on-golden-swing-on-august-17-ram-mandir-trust-busy-with-preparations-for-jhulanotsav-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 17 अगस्त को स्वर्ण झूले पर विराजेंगे रामलला, झूलनोत्सव की तैयारियों में जुटा राम मंदिर ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 17 अगस्त को स्वर्ण झूले पर विराजेंगे रामलला, झूलनोत्सव की तैयारियों में जुटा राम मंदिर ट्रस्ट
Fri, 31 Jul 2026 07:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:02 PM IST
सार
इस बार 17 अगस्त को रामलला स्वर्ण झूले पर विराजेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट झूलनोत्सव की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए धर्म समिति विस्तृत कार्ययोजना बनाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर में सजा रामलला का विग्रह।
- फोटो : ट्रस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या स्थित राम मंदिर में इस वर्ष होने वाले झूलनोत्सव और सावन उत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामलला सावन शुक्ल पंचमी यानी 17 अगस्त को स्वर्ण झूले पर विराजेंगे। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने का जिम्मा धर्म समिति को सौंपा गया है, जो इन दिनों उत्सव के प्रत्येक चरण की योजना पर काम कर रही है।
रामलला को स्वर्ण झूले पर विराजमान कराने से लेकर प्रतिदिन होने वाले झूला दर्शन, भजन, कजरी, सावन गीत और अन्य धार्मिक आयोजनों का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही धर्म समिति की औपचारिक बैठक बुलाकर अंतिम कार्ययोजना को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलला को स्वर्ण झूले पर विराजमान कराने से लेकर प्रतिदिन होने वाले झूला दर्शन, भजन, कजरी, सावन गीत और अन्य धार्मिक आयोजनों का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही धर्म समिति की औपचारिक बैठक बुलाकर अंतिम कार्ययोजना को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने का आह्वान
इसी क्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से ट्रस्टियों और समिति से जुड़े संतों से चर्चा कर उत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने का आह्वान किया। वहीं अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्णमोहन भी आयोजन से जुड़े संतों और पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास को भी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
विज्ञापन