{"_id":"6a6ca50452faa63c6d0f370e","slug":"video-ayathhaya-ma-brajasha-paka-bl-vakasa-ka-nama-para-vata-magata-ha-bhajapa-jata-thharama-ka-rajanata-naha-karata-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में ब्रजेश पाक बोले- विकास के नाम पर वोट मांगती है भाजपा, जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में ब्रजेश पाक बोले- विकास के नाम पर वोट मांगती है भाजपा, जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती
अयोध्या में बीकापुर क्षेत्र के महोली गांव में पूर्व सिंचाई मंत्री एवं विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती, बल्कि विकास के नाम पर जनता से वोट मांगती है। उन्होंने लोगों से 2012 से 2017 तक की सपा सरकार और 2017 से अब तक भाजपा सरकार के विकास कार्यों की तुलना कर मतदान करने की अपील की। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपना नाम बदलकर पीडीए कर लिया है, लेकिन नाम वही बदलते हैं जिनके पास बताने के लिए काम नहीं होता। कार्यक्रम में मंत्री सतीश शर्मा, जिले के सभी भाजपा विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थकों ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।