{"_id":"6a6c4f722eee5a8b4405a099","slug":"video-video-bhagavana-shava-para-kathata-aapatatajanaka-tapapanae-ka-varathha-ma-hajaratagaja-ma-paratharashana-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में हजरतगंज में प्रदर्शन
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मंच और भारतीय गौ सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना जर्जिस का पुतला दहन कर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।