{"_id":"6a6c515550e4a971c70d5f9b","slug":"video-bjp-workers-celebrate-sant-ravidas-jayanti-with-lamp-lighting-in-kosi-kalan-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, विचारों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप, विचारों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान
मथुरा के कोसीकलां में संत रविदास की 650 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवती मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से रविदास महाराज के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कर संत रविदास को नमन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किए। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक समावेश का संदेश देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपनी वाणी से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।