Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस और एपीएफ की संयुक्त फुट पेट्रोलिंग, शांति व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
{"_id":"6a6c4ffe2d44ba2601028003","slug":"video-video-bharata-napal-sama-para-esaesab-palsa-oura-epaefa-ka-sayakata-fata-pataralga-shata-va-sarakashha-vayavasatha-ka-lya-jayaja-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस और एपीएफ की संयुक्त फुट पेट्रोलिंग, शांति व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस और एपीएफ की संयुक्त फुट पेट्रोलिंग, शांति व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रुपईडीहा बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द एवं सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भारतीय और नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया।
भारतीय पक्ष से एसएसबी 42वीं वाहिनी, नानपारा के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कटियार एवं थाना रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र शामिल रहे। वहीं नेपाली पक्ष से एपीएफ के उपाधीक्षक तिर्थराज न्युपाने, निरीक्षक डम्बर साऊद, नेपाल पुलिस के निरीक्षक गनेश गिरी तथा एएसआई बदलीराम चौहान ने संयुक्त अभियान में भाग लिया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष चर्चा की। साथ ही अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की त्वरित सूचना के आदान-प्रदान और नियमित संयुक्त गश्त को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र के नागरिकों से शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने, कानून का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित सुरक्षा बलों अथवा पुलिस को देने की अपील की।
संयुक्त फुट पेट्रोलिंग सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के संयुक्त अभियान भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच विश्वास, सहयोग और सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।