फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Strongmen barged into the house, dragged the woman onto the street and beat her, and snatched money.

Bahraich News: घर में घुसे दबंग, महिला को सड़क पर घसीटकर पीटा, छीने रुपये

Thu, 15 Oct 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Strongmen barged into the house, dragged the woman onto the street and beat her, and snatched money.
पिटाई से घायल में ऊषा।
मिहींपुरवा। मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घसीटकर सड़क पर ले गए और वहां भी पीटा। आरोप है कि हमलावर महिला के 20 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, गांव निवासी लवकुश ने काफी समय पहले उनके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा था। तभी से वह रंजिश मानने लगा था। बुधवार शाम महिला को घर में अकेला पाकर आरोपी अपने साथियों के साथ घुस आया और मारपीट की।
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस कर्मियों ने घायल महिला को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। सीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed