फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले भारत को झटका, बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर; BCCI बोला- वह अभी पूरी तरह फिट नहीं

Sun, 02 Aug 2026 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहना तय है। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
IND vs SL: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury
बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से उनका इस दौरे का हिस्सा नहीं होना तय है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, बुमराह अभी भी 'इम्पैक्ट इंजरी' से रिकवरी कर रहे हैं और मेडिकल टीम उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि, ये चौंकाने वाली खबर है क्योंकि, दो दिन पहले यानी 31 जुलाई को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रिपोर्ट दी थी कि बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह श्रीलंका में खेलने के लिए तैयार हैं। अब इस रिपोर्ट ने भारतीय फैंस को काफी निराश किया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी जरूरी है। 

विज्ञापन

बीसीसीआई ने नहीं लिया कोई जोखिम
सूत्रों के मुताबिक, बुमराह के घुटने की सूजन शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर है। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। हालांकि उम्मीद थी कि वह दो सप्ताह के भीतर फिट होकर वापसी कर लेंगे, लेकिन अभी भी उन्हें घुटने में असहजता महसूस हो रही है।

बीसीसीआई की स्पोर्ट्स साइंस टीम बुमराह की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। आगामी महीनों में भारतीय टीम का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, ऐसे में मेडिकल टीम किसी भी तरह का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है। अगर बुमराह पहले टेस्ट से पहले फिट भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में उतारने पर अंतिम फैसला उनकी कार्यक्षमता और फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

भारत की गेंदबाजी पर पड़ेगा असर
श्रीलंका के सपाट विकेटों पर लंबे स्पेल फेंकने पड़ सकते हैं, जिससे बुमराह के कार्यभार में काफी बढ़ोतरी होगी। इसी कारण मेडिकल टीम फिलहाल उन्हें आराम देने के पक्ष में दिखाई दे रही है। बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। नई गेंद से विकेट लेने और लंबे स्पैल में विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम रहती है। श्रीलंका की परिस्थितियों में भी उनका अनुभव भारत के काफी काम आ सकता था। अब चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को उनकी जगह किसी दूसरे तेज गेंदबाज पर भरोसा करना होगा। इससे युवा गेंदबाजों के लिए खुद को साबित करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

कौन ले सकता है बुमराह की जगह?
अगर बुमराह उपलब्ध नहीं होते हैं तो चयनकर्ता जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी या विदर्भ के यश ठाकुर में से किसी एक को टीम में शामिल कर सकते हैं। दोनों घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं।

पहले से चोटों से जूझ रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम पहले ही चोटों से परेशान है। नीतीश कुमार रेड्डी (हैमस्ट्रिंग), हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग) और वॉशिंगटन सुंदर (हैमस्ट्रिंग) कम से कम पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे। ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed