{"_id":"6a6c8f44c84ba7d1bb0c854c","slug":"alzarri-joseph-lashes-out-at-coach-sammy-calls-statement-controversial-explains-why-he-didn-t-play-against-pak-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs PAK: कोच सैमी पर भड़के अल्जारी जोसेफ, बयान को कहा विवादास्पद; बताया पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs PAK: कोच सैमी पर भड़के अल्जारी जोसेफ, बयान को कहा विवादास्पद; बताया पाकिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं खेले
Fri, 31 Jul 2026 05:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:34 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मुख्य कोच डैरेन सैमी पर निशाना साधा है। पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने को लेकर सैमी ने बयान दिया था और अब जोसेफ ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
अल्जारी जोसेफ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं। जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ उनके सीरीज से बाहर रहने की जो वजह हेड कोच डैरेन सैमी द्वारा दी गई है, उस पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन
सैमी के बयान पर उठा विवाद
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा था कि अल्जारी जोसेफ ने खेलने से मना कर दिया था। सैमी द्वारा बयान दिए जाने के कई दिन बाद जोसेफ ने पलटवार किया है। जोसेफ ने सैमी के बयान को विवादास्पद और बिना किसी संदर्भ वाला बताया है। जोसेफ ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने दो मैचों की सीरीज से बाहर रहने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनका शरीर पीठ के निचले हिस्से में बार-बार होने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने की मुश्किलों के लिए तैयार नहीं था।
उन्होंने कहा, मेरी बात मुख्य कोच से हुई थी। मैंने क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी बात की थी। अगर आप ध्यान दें तो क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा जारी बयान में मेरी बाहर रहने की वजह निजी बताई है। सैमी, जो लंबे समय से टीम में हैं, उन्हें ठीक-ठीक पता है कि उस बयान का क्या असर होता। ईमानदारी से कहूं तो मुझे सैमी के बयान के बारे में कुछ नहीं कहना है। उन्हें ठीक-ठीक पता है कि उस बयान का क्या अर्थ होता है और जनता में क्या बात बनती है।

जोसेफ बोले- दोस्त बनाने नहीं जाता
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, मैं पूरे एक साल से बाहर हूं। दूसरे स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद मैंने इतने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा जोर नहीं दिया है। हमने यहां दो टेस्ट मैच खेलने, लगातार पांच वनडे (इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलने और मेरे शरीर को कैसा महसूस हो रहा था, इस बारे में बात की और मुझे खुद पता था कि मेरा शरीर एक और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में सैमी का विवादित और बिना किसी संदर्भ वाला है।
इस विवाद के बाद सैमी के साथ पेशेवर संबंधों पर पड़ने वाले असर पर अल्जारी ने कहा, 'मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, न कि डैरेन सैमी का। मैं वहां दोस्त बनाने नहीं जाता। एक पेशेवर खिलाड़ी हूं, तो निश्चित रूप से खेलूंगा।' यह विवाद तब शुरू हुआ जब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 23 जुलाई को पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान किया। इसमें बताया गया कि जोसेफ 'निजी कारणों' से उपलब्ध नहीं हैं। एक दिन बाद, सैमी ने सबके सामने कहा कि जोसेफ को चुना गया था लेकिन उन्होंने चयन से मना कर दिया था।