फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rohit, Kohli, Gill Lead Tributes as Ajinkya Rahane Retires from International Cricket

Ajinkya Rahane Retirement: रोहित-कोहली और गिल समेत 8 दिग्गजों ने रहाणे को किया सलाम; कौन क्या बोला? यहां जानें

Fri, 31 Jul 2026 01:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट जगत ने भावुक अंदाज में विदाई दी। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रवि शास्त्री, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह ने रहाणे के समर्पण, नेतृत्व और विनम्रता की जमकर तारीफ करते हुए उनके करियर को यादगार बताया।

विज्ञापन
Rohit, Kohli, Gill Lead Tributes as Ajinkya Rahane Retires from International Cricket
कोहली, रोहित और रहाणे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल अजिंक्य रहाणे के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें क्रिकेट जगत से भावुक विदाई मिल रही है। 38 वर्षीय रहाणे ने 12 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए भारतीय क्रिकेट में एक यादगार अध्याय का अंत किया। उनके संन्यास के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रवि शास्त्री, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन


रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीतकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन

रोहित बोले- प्रोफेशनलिज्म ने बनाया सबसे अलग
रहाणे के लंबे समय तक साथी रहे रोहित शर्मा ने उनके समर्पण और प्रोफेशनल रवैये की तारीफ की।

  • रोहित शर्मा: 'हमने कई साल तक ड्रेसिंग रूम साझा किया है। मैं जानता हूं कि आपकी हर उपलब्धि के पीछे कितनी मेहनत रही है। आपका समर्पण और प्रोफेशनलिज्म हमेशा आपको सबसे अलग बनाता रहा। शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

Rohit, Kohli, Gill Lead Tributes as Ajinkya Rahane Retires from International Cricket
कोहली, रोहित और रहाणे - फोटो : ANI
कोहली ने बताया पसंदीदा टेस्ट साझेदार
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रहाणे को भारतीय क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए उन्हें अपनी पसंदीदा टेस्ट साझेदारी का साथी बताया।
  • विराट कोहली: 'जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया है और अपनी यात्रा पर गर्व कर सकते हैं। स्लिप में सबसे सुरक्षित हाथ और टेस्ट क्रिकेट में मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी साथी रहे हो। ईश्वर हमेशा आपका भला करे।'
विज्ञापन

गिल ने कहा- आपने मुश्किल दौर में भरोसा दिलाया
मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने रहाणे को आदर्श बताते हुए उनकी कप्तानी को याद किया।
  • शुभमन गिल: 'क्या शानदार करियर और क्या बेहतरीन रोल मॉडल। अज्जू भाई ने भारतीय क्रिकेट के सबसे कठिन दौर में टीम की कप्तानी की और हमें विश्वास दिलाया कि कुछ भी संभव है। मैदान के अंदर और बाहर मिली सीख के लिए धन्यवाद। नई पारी के लिए शुभकामनाएं।'

Rohit, Kohli, Gill Lead Tributes as Ajinkya Rahane Retires from International Cricket
पुजारा और रहाणे - फोटो : BCCI
शास्त्री ने याद किया ऑस्ट्रेलिया का ऐतिहासिक दौराट
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रहाणे को अपने कार्यकाल का अहम खिलाड़ी बताया।
  • रवि शास्त्री: 'भारतीय क्रिकेट के सबसे समर्पित खिलाड़ियों में से एक। मेरे कोच रहते हुए वह टीम के अभिन्न सदस्य रहे और मुंबई तथा भारतीय क्रिकेट की शानदार सेवा की। बहुत बढ़िया जिंक्स।'

रैना, पंत, सूर्यकुमार और युवराज ने भी किया सम्मान
रहाणे के साथी खिलाड़ियों ने भी उनके शांत स्वभाव और नेतृत्व की सराहना की।
  • सुरेश रैना: 'क्या शानदार सफर रहा, जिंक्स। आपके साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान साझा करना हमेशा खुशी की बात रही। आपकी विनम्रता, दृढ़ संकल्प और टीम के प्रति समर्पण ने सभी का सम्मान जीता। नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।'
  • ऋषभ पंत: 'अज्जू भाई, आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव रहा। हर परिस्थिति में शांत, हर भूमिका में निस्वार्थ और उदाहरण पेश करने वाले नेता रहे। भारतीय क्रिकेट के लिए किए गए योगदान के लिए धन्यवाद।'
  • सूर्यकुमार यादव: 'आपकी शांति, संघर्ष करने का जज्बा और खेल के प्रति समर्पण ने हम सभी को प्रेरित किया है। आपके करियर पर गर्व है। नई पारी के लिए शुभकामनाएं।'
  • युवराज सिंह: 'जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई। आपने हर प्रारूप में भारत का बेहतरीन प्रतिनिधित्व किया और कई बड़े मुकाबलों में सफल कप्तानी की। आगे की यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं।'

Rohit, Kohli, Gill Lead Tributes as Ajinkya Rahane Retires from International Cricket
रहाणे और पुजारा - फोटो : ANI
रहाणे की विरासत हमेशा रहेगी याद
रहाणे भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा हो गए हों, लेकिन मेलबर्न का शतक, गाबा की ऐतिहासिक जीत, मुश्किल परिस्थितियों में उनकी शांत कप्तानी और विदेशी धरती पर उनकी यादगार पारियां भारतीय क्रिकेट इतिहास का हमेशा अहम हिस्सा रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed