फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane Retirement Social Media reactions Cheteswar Pujara Virendra Sehwag Shikhar Dhawan BCCI

Ajinkya Rahane Retired: रहाणे के संन्यास लेने पर पुजारा का भावुक पोस्ट, सहवाग से लेकर धवन तक की आई प्रतिक्रिया

Thu, 30 Jul 2026 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। रहाणे के संन्यास पर क्रिकेट समुदाय से प्रतिक्रियाएं आई हैं। रहाणे के साथी रहे चेतेश्वर पुजारा से लेकर शिखर धवन तक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane Retirement Social Media reactions Cheteswar Pujara Virendra Sehwag Shikhar Dhawan BCCI
चेतेश्वर पुजारा-अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर प्रतिक्रिया करते हुए गुरुवार को कहा कि यह सीनियर बल्लेबाज अपने करियर पर बहुत गर्व कर सकता है। 38 वर्षीय रहाणे ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेलने के तीन साल बाद सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने 2011 से 2023 तक कुल 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
विज्ञापन

पुजारा ने एक्स पर लिखा, 'रहाणे आपको ऐसे करियर के लिए बधाई जिस पर आप बेहद गर्व कर सकते हैं। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। आपको और आपके परिवार को नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा, एक शानदार करियर का अंत हो गया। भारतीय क्रिकेट में आपके अमूल्य योगदान और कई अमिट यादों के लिए आपका आभार। आपको नहीं पारी के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मैदान पर रहाणे के जुझारूपन की सराहना की। सहवाग ने 2020-2021 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत का जिक्र करते हुए लिखा, भारत के सबसे कम आंके जाने वाले क्रिकेटरों में से एक और वह व्यक्ति जिसने भारत को विदेशों में टेस्ट सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाई। अंजिक्य रहाणे। शांत, मजबूत। कभी शोर नहीं किया और अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहा।
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू ने लॉर्ड्स की पारी को किया याद
रहाणे ने नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। भारत की दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने 2014 के दौरे पर लॉर्ड्स में रहाणे की 103 रन की पारी को याद किया, जिसने उस मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। सिंधू ने लिखा, आपको संन्यास के बाद की खुशनुमा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं अजिंक्य। आपका करियर साहस, धैर्य और बेहद कठिन परिस्थितियों में खेली गई कुछ अविश्वसनीय पारियों का प्रमाण रहा है। 2014 में लॉर्ड्स में सबसे मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई आपकी वह शानदार 103 रन की पारी हमेशा यादगार रहेगी।

धवन ने संयम की सराहना की
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में रहाणे के संयम की सराहना की। धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, अजिंक्य कितने दौरे, कितने ड्रेसिंग रूम और कितनी यादें। कप्तान के रूप में भी आपको उतना ही शांत देखा और टीम के साथी के रूप में भी उतना ही भरोसेमंद। बाहर से हमेशा शांत लेकिन अंदर से भारत के लिए लड़ने वाला इंसान। अब अगला अध्याय भी उतना ही खूबसूरत हो।

मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा कि रहाणे मुंबई क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ दूत में से एक थे। नाइक ने कहा, अजिंक्य रहाणे के संन्यास से भारतीय क्रिकेट के एक उल्लेखनीय अध्याय समाप्त हो गया है। उनकी लगन, दबाव में भी शांत रहने की क्षमता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिबद्धता ने उन्हें मुंबई क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ दूत में से एक बना दिया। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया में रहाणे के योगदान की सराहना करते हुए लिखा, आपको अपने शानदार करियर के लिए बधाई अजिंक्य। क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के कुछ यादगार पलों के लिए धन्यवाद। भविष्य के लिए शुभकामनाएं दोस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed