{"_id":"6a6c3be82841a630f508f009","slug":"ashwin-wants-bhuvneshwar-kumar-back-for-odi-world-cup-2027-backs-veteran-pacer-for-south-africa-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI WC 2027: 2022 में पिछला वनडे खेलने वाले इस स्टार को टीम इंडिया में चाहते हैं अश्विन, कौन है वो खिलाड़ी?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ODI WC 2027: 2022 में पिछला वनडे खेलने वाले इस स्टार को टीम इंडिया में चाहते हैं अश्विन, कौन है वो खिलाड़ी?
Fri, 31 Jul 2026 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:38 AM IST
सार
2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच रविचंद्रन अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की वकालत की है। अश्विन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में भुवनेश्वर भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं और उन्हें घरेलू क्रिकेट खिलाकर विश्व कप के लिए तैयार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अश्विन ने इस गेंदबाज की वकालत की है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्वकप 2027 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी ने गुरुवार रात वेन्यू की घोषणा कर दी। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले 2027 वनडे विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए गए हैं। सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियम इन खेलों की मेजबानी करेंगे। जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया का एक शहर अगले साल होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। टीम इंडिया समेत सभी देश इस टूर्नामेंट की तैयारी में जुट गए हैं। टीमों ने सही प्लेइंग-11 की खोज भी शुरू कर दी है। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत की मौजूदा वनडे टीम में एक स्टार को जोड़ना चाहते हैं। इस स्टार ने 2022 में अपना पिछला वनडे खेला था।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
भुवनेश्वर को टीम में वापस चाहते हैं अश्विन
अश्विन को लगता है कि भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 2027 वनडे विश्वकप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए। भुवी ने आईपीएल 2025 और 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 2026 के सीजन में तो उन्होंने 28 विकेट लिए। बीसीसीआई फिलहाल तेज गेंदबाजों के विकल्प तैयार कर रहा है और ऐसे में अश्विन चाहते हैं कि टीम से बाहर चल रहे भुवी को एक और मौका मिलना चाहिए। अश्विन को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर भुवनेश्वर एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। अश्विन चाहते हैं कि 2027 वनडे विश्वकप से भुवनेश्वर को तैयारी के लिए कुछ बड़े टूर्नामेंट्स में खिलाना चाहिए।

अश्विन ने भुवनेश्वर को लेकर क्या कहा?
अश्विन ने कहा, 'भुवनेश्वर कुमार के लिए मेरा जवाब- हां है। मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट, विजय हजारे ट्रॉफी समेत सभी घरेलू टूर्नामेंट खेलने के लिए कहूंगा। उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए पूरी तरह तैयार करना चाहिए। मुझे लगता है कि वहां हमें उनकी जरूरत पड़ेगी।'

सारांश जैन
- फोटो : PTI
पहले टेस्ट में तीन स्पिनरों के साथ उतरने की सलाह
इससे पहले अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, 'रवींद्र जडेजा तो निश्चित रूप से खेलेंगे। मानव सुथार ने पिछले मैच में सात विकेट लिए थे, इसलिए वह भी खेलेंगे। कुलदीप यादव को भी टीम में होना चाहिए। यानी तीन स्पिनर होंगे। मेरा मानना है कि नंबर-सात पर सारांश जैन को खिलाना चाहिए। इससे नंबर-पांच पर ऋषभ पंत, नंबर-चार पर शुभमन गिल, नंबर-तीन पर देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन, जबकि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल शीर्ष क्रम में होंगे। इसके बाद दो तेज गेंदबाजों के लिए जगह बचेगी।'

रवींद्र जडेजा
- फोटो : PTI
जडेजा की वापसी से स्पिन आक्रमण मजबूत
भारत की टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। टेनिस एल्बो की चोट के कारण वह आईपीएल के बाद से टीम से बाहर थे। वहीं, पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मानव सुथार ने अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि कुलदीप यादव भी चयन के लिए उपलब्ध हैं। श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों को देखते हुए भारतीय टीम के पास स्पिन गेंदबाजी के कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं।

मानव सुथार
- फोटो : BCCI/ANI
साई सुदर्शन की फिटनेस को बताया अहम
अश्विन ने युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस को भी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उनका मानना है कि अगर सुदर्शन पूरी तरह फिट रहे तो वह श्रीलंका में भारत के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं। अश्विन ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत के लिए सबसे बड़ा नुकसान साई सुदर्शन की फिटनेस हो सकती है। उन्होंने हाल ही में इंडिया-ए सीरीज में दो शतक लगाए थे, जिनमें से एक गॉल में आया था। वहां की परिस्थितियां अलग होती हैं। हवा, गेंद का टर्न और एंगल को समझने में समय लगता है, लेकिन उन्होंने वहां शतक बनाया। अगर वह फिट रहते हैं तो भारत को बड़ा फायदा होगा। उनका आत्मविश्वास भी ऊंचा होगा। श्रीलंका हमेशा स्पिन पर निर्भर रहता है और साई स्पिन के अच्छे बल्लेबाज हैं। इसलिए वह टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह फिट होंगे और यह कोई बड़ा झटका नहीं बनेगा।'