VIDEO: द हंड्रेड में दिखी खेल भावना, मैच के बाद जेमिमा ने पाकिस्तान की फातिमा सना को लगाया गले; वीडियो वायरल
इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना मैच के बाद गले मिलती नजर आईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मैदान पर दोनों अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेल रही थीं, जिसमें जेमिमा की टीम सदर्न ब्रेव ने 24 रन से जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ औपचारिक मेल-मिलाप को लेकर सतर्क रुख अपनाया था। ऐसे माहौल में द हंड्रेड के इस मुकाबले के बाद जेमिमा और फातिमा की मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, यह मुलाकात फ्रेंचाइजी क्रिकेट का हिस्सा थी, जहां अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक ही टीम या विरोधी टीमों के लिए खेलते हैं और मैच के बाद एक-दूसरे का अभिवादन करना सामान्य खेल परंपरा का हिस्सा माना जाता है।
Everyone debating if Fatima Sana and jemimah Rodrigues would shake hands and they straight up HUGGED?!😭😭🙏
— A. (@anhnjo) July 30, 2026
Keep politics out of sports FOREVER. pic.twitter.com/XCE2lswGlg
मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 140 रन बनाए। लिजेल ली ने 43 और माइया बाउशियर ने 45 रन की अहम पारियां खेलीं। अंत में जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, फातिमा सना गेंदबाजी में महंगी साबित हुईं। उन्होंने 15 गेंदों के अपने स्पेल में 33 रन दिए। बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से अलाना किंग और एलिस कैप्सी को एक-एक विकेट मिला।
141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स की शुरुआत अच्छी रही। टैमी ब्यूमोंट और डेविना पेरिन ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े। पेरिन ने 43 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि ब्यूमोंट ने 22 रन की पारी खेली। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। सारा ग्लेन, लॉरेन बेल और सोफी मोलिन्यू की सटीक गेंदबाजी के सामने फीनिक्स की टीम निर्धारित 100 गेंदों में पांच विकेट पर 116 रन ही बना सकी। एलिस पेरी 16 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि फातिमा सना पांच रन बनाकर लौटीं। इस जीत के साथ सदर्न ब्रेव ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि बर्मिंघम फीनिक्स की टीम अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है।