{"_id":"6a6de5c65ef7d8901801e495","slug":"india-batter-rajat-patidar-will-lead-central-zone-in-the-duleep-trophy-rinku-singh-named-vice-captain-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: रजत पाटिदार दलीप ट्रॉफी में करेंगे सेंट्रल जोन की कप्तानी, रिंकू सिंह बने उपकप्तान; देखें टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: रजत पाटिदार दलीप ट्रॉफी में करेंगे सेंट्रल जोन की कप्तानी, रिंकू सिंह बने उपकप्तान; देखें टीम
Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
सार
भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार दलीप ट्रॉफी घरेलू टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन टीम की कप्तानी करेंगे। रिंकू सिंह को इस टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
रजत पाटीदार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दलीप ट्रॉफी के लिए रजत पाटिदार को सेंट्रल जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। यह प्रतियोगिता इस महीने के अंत में बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ दो बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले कप्तान पाटिदार इस टीम की कमान संभालेंगे, वहीं भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह उनके डिप्टी होंगे।
सारांश जैन भी टीम में शामिल
ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन घरेलू सत्र के इस शुरुआती मुकाबले के प्रारंभिक दौर में उनका खेलना तय नहीं है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वाशिंगटन सुंदर के पहले मैच से बाहर होने के बाद सारांश जैन के गाले में अपना टेस्ट डेब्यू करने की पूरी संभावना है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई सीओई में आयोजित की जाएगी।
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम: रजत पाटिदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूते।
विज्ञापन
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेड़ाई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।