{"_id":"6a6db6253ecf345c2005d68d","slug":"rishabh-pant-trains-with-ms-dhoni-ahead-of-sri-lanka-tests-viral-gym-photo-wins-hearts-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhoni-Pant: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले धोनी के साथ जिम में दिखे ऋषभ पंत, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Dhoni-Pant: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले धोनी के साथ जिम में दिखे ऋषभ पंत, तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Sat, 01 Aug 2026 02:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:32 PM IST
सार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जिम में ट्रेनिंग की। पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम द्वारा साझा की गई दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
धोनी, नदीम और पंत
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रांची के एक जिम में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। फोटो में धोनी नीले रंग के ट्रैकसूट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि पंत काली टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शाहबाज नदीम ने लिखा खास कैप्शन
शाहबाज नदीम ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन फिनिशर- ऋषभ पंत और माही भाई।' पोस्ट सामने आते ही क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल हो गई।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी हैं पंत
ऋषभ पंत फिलहाल भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह कप्तान शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। हालांकि, उनका आईपीएल 2026 सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान के तौर पर उन्होंने 312 रन बनाए। टीम भी अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही। पंत ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला जून में मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में खेला था।

श्रीलंका सीरीज होगी बेहद अहम
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र में भारत को फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बचे हुए नौ टेस्ट मैचों में से कम से कम सात जीतने होंगे। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है। इसके बाद टीम को न्यूजीलैंड का कठिन विदेशी दौरा भी करना है।

धोनी के भविष्य पर भी बनी हुई है नजर
दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट करियर को लेकर अटकलें लगातार जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद धोनी टीम के मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। माना जा रहा है कि औपचारिक जिम्मेदारी संभालने से पहले भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट से जुड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका रहेगी।