फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India batter Rajat Patidar will lead Central Zone in the Duleep Trophy Rinku Singh named vice-captain

Duleep Trophy: रजत पाटिदार दलीप ट्रॉफी में करेंगे सेंट्रल जोन की कप्तानी, रिंकू सिंह बने उपकप्तान; देखें टीम

Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 01 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार दलीप ट्रॉफी घरेलू टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन टीम की कप्तानी करेंगे। रिंकू सिंह को इस टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
India batter Rajat Patidar will lead Central Zone in the Duleep Trophy Rinku Singh named vice-captain
रजत पाटीदार - फोटो : ANI

विस्तार

दलीप ट्रॉफी के लिए रजत पाटिदार को सेंट्रल जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। यह प्रतियोगिता इस महीने के अंत में बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ दो बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले कप्तान पाटिदार इस टीम की कमान संभालेंगे, वहीं भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह उनके डिप्टी होंगे। 
विज्ञापन


सारांश जैन भी टीम में शामिल
ऑफ स्पिनर सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन घरेलू सत्र के इस शुरुआती मुकाबले के प्रारंभिक दौर में उनका खेलना तय नहीं है क्योंकि वह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वाशिंगटन सुंदर के पहले मैच से बाहर होने के बाद सारांश जैन के गाले में अपना टेस्ट डेब्यू करने की पूरी संभावना है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई सीओई में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की टीम: रजत पाटिदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भूते।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंड-बाय खिलाड़ी: अमनदीप खरे, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, भार्गव मेड़ाई, कुणाल यादव और कुमार कार्तिकेय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed