Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Bhuvneshwar Kumar: 'I Have Already Played for India, Now I Play Only for the Love of Cricket'
{"_id":"6a6efc8cd54de8b61d03e40f","slug":"bhuvneshwar-kumar-i-have-already-played-for-india-now-i-play-only-for-the-love-of-cricket-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhuvneshwar Kumar: क्या टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं भुवनेश्वर? कहा- क्रिकेट के जुनून ने रखा मैदान में","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Bhuvneshwar Kumar: क्या टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं भुवनेश्वर? कहा- क्रिकेट के जुनून ने रखा मैदान में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:45 PM IST
सार
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम इंडिया में वापसी अब उनकी प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने बताया कि वह अब सिर्फ क्रिकेट के प्रति अपने जुनून की वजह से खेल रहे हैं। भुवनेश्वर ने विराट कोहली और रवि शास्त्री की दूरदृष्टि की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सोच ने भारतीय तेज गेंदबाजी को नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने स्पष्ट किया है कि अब टीम इंडिया में वापसी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं है। उनका कहना है कि वह अब क्रिकेट सिर्फ इसलिए खेलते हैं क्योंकि उन्हें इस खेल से प्यार है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री की सोच को भारतीय तेज गेंदबाजी के विकास का बड़ा कारण बताया।
36 वर्षीय भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2022 में खेला था। अब तक वह 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खिताबी जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IANS
'भारत के लिए खेलना मेरा सपना था, जो पूरा हो चुका'
आरसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भुवनेश्वर ने कहा, 'मैं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट इसलिए खेलता हूं क्योंकि मुझे क्रिकेट से प्यार है। पहले जब भारत के लिए खेलते थे तो भी यही कहते थे, लेकिन अब वास्तव में इस भावना को महसूस करता हूं। भारत के लिए खेल चुका हूं, अब यह ऐसा लक्ष्य नहीं है जिसे हासिल करना बाकी हो। अगर दोबारा मौका मिला तो बहुत अच्छा होगा, लेकिन अब मैं सिर्फ खेल के आनंद के लिए खेल रहा हूं।' उन्होंने बताया कि फिट रहने के लिए वह घरेलू क्रिकेट और उत्तर प्रदेश टी20 लीग में नियमित हिस्सा लेते हैं, लेकिन शरीर को तरोताजा रखने के लिए पर्याप्त आराम भी करते हैं।
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
परिवार ने मुश्किल दौर को आसान बनाया
भुवनेश्वर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद उनके परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखा। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं और इसका श्रेय अपने परिवार को देता हूं। हमारे घर में कभी इस बात की चर्चा नहीं होती कि टीम इंडिया में वापसी होगी या नहीं, चयन क्यों नहीं हुआ या क्या गलत हुआ। खेल में बदलाव स्वाभाविक है। हर खिलाड़ी को एक दिन यह दौर देखना पड़ता है। मुझे कोई अफसोस नहीं है और मैं जहां हूं, वहां खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL
कोहली-शास्त्री ने तैयार की मजबूत तेज गेंदबाजी
भुवनेश्वर ने भारतीय तेज गेंदबाजी के विकास का श्रेय आईपीएल के साथ-साथ विराट कोहली और रवि शास्त्री की सोच को भी दिया। उन्होंने कहा, 'आईपीएल ने कई प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को बड़ा मंच दिया। लेकिन विराट कोहली और रवि शास्त्री की दूरदृष्टि भी बेहद अहम रही। विदेशी दौरों से पहले घरेलू टेस्ट मैच भी ऐसी पिचों पर कराए गए जो तेज गेंदबाजों की मदद करती थीं। उनका लक्ष्य मजबूत पेस अटैक तैयार करना था और ऐसी छोटी-छोटी योजनाओं का बड़ा असर पड़ा।'
विज्ञापन
5 of 5
भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ANI
प्रवीण कुमार से मिली सीख
मेरठ के अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए भुवनेश्वर ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को अपना प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, 'हम दोनों एक ही अकादमी से निकले हैं। मैं उनसे ज्यादा सवाल नहीं पूछता था क्योंकि काफी शर्मीला था। बस उन्हें गेंदबाजी करते देखता और सीखता था। अपने कोच और सीनियर खिलाड़ियों से जो सीख मिली, वही आज भी मेरी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।