{"_id":"6a6ed3ab5a3a75188e02fafe","slug":"teenage-girl-travels-250-km-from-bhind-to-mathura-amar-ujala-helps-reunite-her-with-family-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में भटक रही थी किशोरी, आधी रात को अमर उजाला टीम ने की इस तरह मदद; जीत लिया लोगों की दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में भटक रही थी किशोरी, आधी रात को अमर उजाला टीम ने की इस तरह मदद; जीत लिया लोगों की दिल
Sun, 02 Aug 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:50 AM IST
सार
12वीं में फेल होने के बाद परेशान किशोरी बिना बताए घर से ट्रेन के जरिए मथुरा आ गई थी और रात में अकेली भटक रही थी। अमर उजाला टीम की सतर्कता और पुलिस की मदद से किशोरी के पिता को सूचना दी गई, जिसके बाद भावुक पिता ने बेटी को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया।
विज्ञापन
किशोरी सांकेतिक
- फोटो : ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय रात 01 बजे। जगह डैंपियर नगर का अहिल्याबाई चौक। सुनसान सड़क पर केवल बंदरों और कुत्तों का डेरा, जिनसे बचती हुई भयभीत एक किशोरी इधर से उधर घूम रही थी। उसे यह पता ही नहीं था कि कहां जाना है। वह तो बस आ गई थी परिजन से नाराज होकर, घर से ढाई सौ किमी दूर। अमर उजाला की टीम ने इस किशोरी को न केवल समझाया बल्कि उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात को होटल हीरा क्रिस्टल के सामने से एक 15-16 वर्षीय किशोरी गुजर रही थी। रास्ते में बैठे कुत्तों और बंदरों से बचती हुई वह बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर जाने का प्रयास करने लगी, लेकिन वहां घुप अंधेरा देख वापस लौटने लगी। इसी बीच अमर उजाला की टीम काम खत्म कर कार्यालय से बाहर निकली तो नजर इस लड़की पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डरी-सहमी अकेली किशोरी को देख मन में आशंका के बादल घुमड़ आए। उसे रोककर रात में अकेली निकलने का कारण पूछा तो पता चला कि वह अपना घर छोड़कर आई है। सहमी हुई सी किशोरी की आंखें में डर था पर उसे स्नेहपूर्वक समझाया तो उसे मानो संबल मिला। सजल नयनों से उसने बताया कि वह घर से बिना बताए चली आई। 12वीं में फेल होने के बाद से ही वह परेशान थी।
ऐसे में पिछली रात चुपचाप घर से मथुरा के लिए निकल गई । बिना किसी को बताए। उसे समझा रहे थे पर वह आगे जाने की जिद पर अड़ी थी। उसके पास एक फूटी कौड़ी तक नहीं थी और न ही सामान। स्टेशन तक तो ट्रेन से आ गई पर यहां से पैदल आगे बढ़ी तो बंदरों ने उसका थैला छीन लिया। इसमें कुछ पैसे, खाना और अन्य सामान भी चला गया। अभी किशोरी को समझा ही रहे थे कि इसी बीच वहां से पीआरवी गुजरी। टीम ने तत्काल पुलिस को रोका और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस को देख किशोरी और ज्यादा सहम गई।
हालांकि पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने किशोरी को आश्वासन दिया कि वह अब पूरी तरह से सुरक्षित है। खुद को महफूज देख किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह भिंड, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। नाराज होकर अपना घर छोड़कर आई है और अब वह घर नहीं जाना चाहती है। इस पर उसे प्यार से समझाया गया। इसके बाद किशोरी ने अपने पिता का फोन नंबर पुलिस को दे दिया।
पुलिस ने पिता से बात की उसके बारे में जानकारी ली और बताया कि आपकी अब बेटी सुरक्षित है। जल्द से जल्द उसे लेने के लिए मथुरा आएं। यह सुनकर उसके पिता की जान में जान आई। वह बेटी को ढूंढ रहे थे। वह आनन-फानन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मथुरा के लिए निकल लिए। इस दौरान रात में पीआरवी कर्मियों की मदद से किशोरी को थाना कोतवाली पहुंचाया गया।
यहां हेड कांस्टेबल अजय यादव व महिला कांस्टेबल अनामिका यादव को बुलाया। दोनों पुलिस कर्मियों किशोरी के लिए चाय और नाश्ता मंगवाया। कांस्टेबल अनामिका ने किशोरी को पूरा समय अपने साथ रखा। सुबह करीब छह बजे किशोरी के पिता थाना कोतवाली पहुंचे और बेटी को अपनी सुपुर्दगी में लिया। जाते समय भी पुलिसकर्मियों ने उससे वायदा लिया कि वह भविष्य में कभी इस तरह का कदम नहीं उठाएगी।
किशोरी के पिता ने अमर उजाला को दिया धन्यवाद
बेटी के सकुशल मिलने पर परिवार भावुक हो उठा। उन्होंने फोन पर अमर उजाला को बताया कि बेटी के घर से जाने के बाद उन्होंने स्थानीय देहात थाना भिंड में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर रात जैसे ही सूचना मिली कि बेटी मथुरा में है तो वे मथुरा के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे थाना कोतवाली पहुंचे। यहां बेटी को देख पिता की आंखें भर आईं। इसके बाद जरूरी कार्यवाही पूरी कर बेटी को अपने साथ भिंड ले गए।
बेटी के सकुशल मिलने पर परिवार भावुक हो उठा। उन्होंने फोन पर अमर उजाला को बताया कि बेटी के घर से जाने के बाद उन्होंने स्थानीय देहात थाना भिंड में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर रात जैसे ही सूचना मिली कि बेटी मथुरा में है तो वे मथुरा के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे थाना कोतवाली पहुंचे। यहां बेटी को देख पिता की आंखें भर आईं। इसके बाद जरूरी कार्यवाही पूरी कर बेटी को अपने साथ भिंड ले गए।