{"_id":"6a6ed5a65cd51e82e5072f0b","slug":"police-sub-inspector-assaulted-during-govardhan-mudiya-purnima-fair-duty-two-arrested-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में दरोगा की पिटाई: दो युवकों ने फाड़ दी वर्दी, जमीन पर गिराया; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में दरोगा की पिटाई: दो युवकों ने फाड़ दी वर्दी, जमीन पर गिराया; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Sun, 02 Aug 2026 10:59 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:59 AM IST
सार
गोवर्धन में मेले की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान परिक्रमा मार्ग पर विवाद की सूचना पर पहुंचे SI रामप्रकाश से दो लोगों ने अभद्रता और मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दरोगा को जमीन पर गिराकर वर्दी फाड़ दी, जिससे उनके कंधे और कान में चोट आई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक दरोगा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान किया है। फिरोजाबाद में तैनात एसआई रामप्रकाश की ड्यूटी मेले के दौरान गोवर्धन की भीमनगर पुलिस चौकी-2 पर लगाई गई थी।
बृहस्पतिवार देर रात 1:15 बजे परिक्रमा मार्ग पर डीजे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर एसआई रामप्रकाश मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान फतोही निवासी शेरदास और राजस्थान के गांव सिनसनी निवासी हरेंद्र सिंह ने एसआई के साथ अभद्रता की।
आरोप है कि दोनों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना में दरोगा के दाहिने कंधे और कान में चोट आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।